☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो : नहाने के दौरान तालाब में डूबा युवक, मौत

बोकारो : नहाने के दौरान तालाब में डूबा युवक, मौत

बोकारो (BOKARO):  बोकारो जिले के गोमिया स्थित खिजुरिया अहरा तालाब में डूबने से लगभग 30 वर्षीय युवक बित्तू सिंह की मौत हो गई है. मौके पर गोमिया पुलिस पहुंचकर युवक को  गोमिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां के चिकित्सकों ने जांचोउपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अंत्यपरीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भिजवाने की तैयारी में जुट गई है.

कॉफी हाउस में काम करता था मृतक

जानकारी के अनुसार युवक गोमिया स्थित एसके कॉफी हाउस में काम करता था. सोमवार को लगभग दिन के 12 बजे तालाब नहाने गया था, जहां गहरे पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गई है. युवक को तालाब में डूबते हुए देख कुछ महिलाओं ने हो-हल्ला मचाया. महिलाओं के हो-हल्ला मचाने से आसपास के कुछ लोग तालाब में छलांग लगाते हुए युवक को बाहर निकाला,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

रिपोर्ट: संजय कुमार,  बोकारो, गोमिया 

Published at:07 Nov 2022 03:15 PM (IST)
Tags:Youth drowned in pond while taking bath in bokaro gomiyaaccident in bokarobokaro newsjharkhand newsthe news post
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.