✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह के वाटर फॉल में डूबने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:10:05 AM

गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह जिला मुख्यालय और गिरिडीह धनबाद रोड स्थित पर्यटन स्थल वाटर फॉल में सोमवार को एक 18 वर्षीय युवक सत्यम की डूबने से मौत हो गई. घटना दोपहर का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मृतक युवक अपने दोस्तो के साथ पिकनिक मनाने वाटर फॉल गया था.

मिली जानकारी के अनुसार सत्यम गिरिडीह जिले के धनवार का रहने वाला है. और अपने कुछ साथियों के साथ सोमवार को पिकनिक मनाने वाटर फॉल पहुंचा था. इसी क्रम में सत्यम अपने दो और साथियों के साथ वाटर फॉल में नहाने घुसा. नहाने के क्रम में तीनो गहरे पानी में चले गए जिससे तीनो डूबने लगे. हालाकि सत्यम के दो साथी किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे. लेकिन सत्यम की डूबने से मौत हो गई. किसी तरह स्थानीय लोगों ने सत्यम को वाटर फॉल में दूर जगह से उसे बाहर निकाला.

जानकारी मिलने के बाद महतोडीह पुलिस पिकेट के अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचते. जिसके बाद सत्यम को सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां सत्यम को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई.

Tags:Youth dies dueto drowning in Giridih's water fallCrying bad condition of family membersGIRIDIH NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.