✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

संत माइकल्स कोलंबी में वार्षिक खेल कार्यक्रम में नन्हें छात्रों ने दिखाई अपनी खेल प्रतिभा, प्रधानाचार्य ने छात्रों को बताया टीम वर्क का महत्व

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:50:48 PM

रांची(RANCHI): संत माइकल्स कोलंबी में शनिवार 1 फरवरी को वार्षिक खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें संत माइकल्स प्ले स्कूल के नन्हें छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. वार्षिक खेल कार्यक्रम की शुरुआत सीनियर स्कूल के  प्रधानाचार्य द्वारा की गई. इस दौरान प्रधानाचार्य ने छात्रों को खेल भावना और टीम वर्क के महत्व के बारे में बताया.

कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. जिनमें 'कलेक्ट द बॉल,' 'फ्रॉग रेस' और 'ऐम द बॉल इंटू द बास्केट' जैसे खेल का आयोजन किया गया था. यह ही नहीं, बच्चों के साथ–साथ अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के संग विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले कर इस कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया. छात्रों ने अपनी पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ प्रतिस्पर्धा की. इस दौरान छात्रों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. साथ ही छात्रों ने अपने साथियों के साथ ड्रिल्स प्रस्तुत किया, जिसमे उन्होंने खेल से संबंधित प्रॉप्स और गानों में कदम से कदम मिलाए.

जीत की आनंद और जोश के साथ विजेताओं को पुरस्कार देते हुए प्रधानाचार्य ने छात्रों और अभिभावकों को उनके प्रयासों और खेल भावना के लिए बधाई दी. साथ ही कहा कि इस आयोजन ने छात्रों को खेल के माध्यम से एकता, अनुशासन, और टीम वर्क के महत्व को सीखने का अवसर प्रदान किया.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंडअपडेटसंत माइकल्स कोलंबीवार्षिक खेल कार्यक्रमखेल प्रतिभारांचीरांची न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhandUpdateSaint Michael's ColumbineAnnual Sports ProgramSports TalentRanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.