✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चतरा में अर्धनिर्मित भवन में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 1, 2026, 1:18:49 PM

चतरा (CHATRA): इटखोरी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पंचायत सचिवालय इटखोरी और मध्य विद्यालय टूरिस्ट प्रखंड कॉलोनी के पास स्थित एक अधूरे भवन के अंदर युवक का शव गमछे के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया.

सूचना पाकर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ भी की.

मृतक की पहचान धनखेरी गांव निवासी अहमद खलीफा के बेटे आदिल के रूप में की गई है. जैसे ही घटना की खबर गांव में फैली, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है.

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या की ओर इशारा करता नजर आ रहा है, लेकिन मृतक के परिजन इस दावे को सिरे से खारिज कर रहे हैं. उनका आरोप है कि आदिल की पहले हत्या की गई और बाद में सबूत मिटाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया. परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. साथ ही पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके.

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित एंगल पर जांच में जुटी है. इस घटना के बाद इलाके में भय और असमंजस का माहौल बना हुआ है.

Tags:chatrachatra newscahtra latset newssuicidechatra suicide newslatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.