✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लौहनगरी में ठांय ठांय! खटाल में सो रहे युवक को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या, पढ़ें इसके पीछे की वजह

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: October 14, 2024,
Updated: 6:58 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): लौहनगरी जमशेदपुर में इन दिनों अपराधियों का तांडव कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है, इनके अंदर पुलिस प्रशासन का भय खत्म हो चुका है, तभी तो ये आये दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है.ताजा ममला जमशेदपुर के बागबेड़ा  थाना अंतर्गत कीताडीह से सामने आया है, जहां ग्वाला बस्ती के रहने वाले रोहित सिंह उर्फ छोटू को अपराधियों द्वारा गोलीमार का हत्या कर दी गई है.

खटाल में सो रहे युवक को अपराधियों ने मारकर की हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक छोटू अपने घर के बाहर बने खटाल में सो रहा था, इसी दौरान रविवार देर रात अज्ञात अपराधियों के द्वारा छोटू के सिर में सटाकर गोली मारी दी. सुबह जब परिजन घर से बाहर निकले तो छोटू को लहू लूहान हालत मे देखा, इसके बाद तत्काल उसे टीएमएच अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है.

पढ़ें हत्या के पीछे की वजह

परिजन का कहना है कि 4 दिन पहले बच्चों की लड़ाई में दो महिलाओं के बीच झगड़ा हो रहा था, जिसको सुलझाने के दौरान एक महिला जमीन पर गिर गई थी, जिसके बाद उसके रिश्तेदारों ने इसे धमकी दिया था कि तुमको जान से मार देंगे.इसके बाद यह घटना घटी है. हालांकि बागबेड़ा पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुड़ गई है. फिलहाल पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम मे भेज कर पुरे मामले की जाँच की जा रही है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:firing in jharkhandfiring in jamshedpurmurder in jamshedpurmurdercrime news jamshedpurbagbeda news jamshedpurmurder in bagbeda gwala bastitrending newsjharkhnadjharkhnad newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.