✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जेल में बंद युवक की गला रेत कर हत्या! जानिए परिजनों ने जेल प्रशासन पर क्या लगाया आरोप 

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:37:59 PM

रांची(RANCHI):  बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा में बंद एक कैदी ने आत्म हत्या की कोशिश की है. युवक को घायल हालत में रिम्स में भर्ती कराया गया है.जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक एक गाड़ी के मामले में पिछले छह माह से जेल में बंद है. युवक के साथ हुई घटना की सूचना मिलने के बाद उसके परिजन रिम्स पहुंच कर मामले की जानकारी ले रहे है. साथ ही परिजनों ने आरोप लगाया की जेल में उसकी हत्या की गई है.फिलहाल मामले की जांच में जेल प्रशासन जुट गया है. युवक रहमतुला कांके थाना क्षेत्र का रहने वाला है. एक मामले में छह माह से वह बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा में बंद है. उसके बेल के लिए पिता ने कुछ दिन पहले ही हाई कोर्ट में याचिका दायर किया है. कैदी रहमतुला के पिता ने बताया कि जेल में उनके बेटे की हत्या की बात कही है. जिस तरह से गला काटा गया है. कोई भी अपने से इस तरह नहीं काट सकता है.जेल प्रशासन कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है.उसे जेल में कुछ लोग परेशान कर रहे थे. 

रिम्स पहुंचे कैदी के गाँव के लोगों ने बताया कि युवक का शव देखने से ऐसा लगता है की उसे कुछ दूर तक घसीटा गया है.उसके हाथ पर निशान है. उसकी हत्या जेल में की गई है. जेल प्रशासन साफ करे की आखिर उसकी हत्या के पीछे की क्या वजह है.रिम्स के बाहर मृतक कैदी के गाँव के लोग जुटे है.इस मामले पर प्रशासन से सवाल पूछ रहे है कि आखिर् उसके साथ ऐसा किसने और क्यों किया है.

रिपोर्ट. समीर हुसैन 

Tags:Young man in jail murdered by slitting his throat!Family members accused the jail administration of laxityranchi newsranchi jailranchi policerims hospitaljharkhand newsjharkhand breaking

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.