✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बारिश बनी वारिस कॉलोनी: जमशेदपुर के मानगो की ये सड़क महज़ पंद्रह दिन पहले ही बनी है!

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:19:47 AM

जमशेदपुर(JHAMSHEDPUR) : इस सड़क को देखिये. बार-बार देखिये. जमशेदपुर के मानगो की वारिस कॉलोनी से कपाली के नाला तक यह सड़क जाती है. इसकी जर्जरता यह तस्वीर खुद बयान कर रही है. जानकर हैरान रह जाएंगे कि यह सड़क महज़ 15 दिन पहले ही बनी थी. अब इसकी गुणवत्ता को आकलन आप खुद कर सकते हैं. इलाके के लोगों ने खराब गुणवत्ता की शिकायत मानगो नगर निगम के इंजीनियर से की थी. लेकिन, नगर निगम के इंजीनियर ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया. इसका नतीजा यह निकला कि खराब गुणवत्ता वाली सड़क बना दी गई है.

2 किलोमीटर में 150 से अधिक गड्ढे

इसी कड़ी में बुधवार को लोगों ने वारिस कॉलोनी में इसका विरोध किया. इलाके के लोगों का कहना है कि 15 दिन में ही लगभग 2 किलोमीटर लंबी सड़क पर 150 से अधिक गड्ढे हो गए हैं. इन गड्ढों में पानी भर गया है. सड़क के किनारे मस्जिद है. लोगों की मांग है कि मानगो नगर निगम पूरे मामले की जांच कराए और ठेकेदार पर कार्रवाई करे. वारिस कॉलोनी में गोल्डन कुमार सोनी की ज्वेलर्स की दुकान है. उनका कहना है कि सड़क पर बने गड्ढे से वाहन जब गुजरते हैं, तो पानी के छींटे दुकान के अंदर चली जाती है. उनका कहना है कि मानगो नगर निगम ठेकेदार से सड़क की मरम्मत कराए और गुणवत्तापूर्ण सड़क बनवाए.

क्या कहते हैं लोग

वारिस कॉलोनी में सड़क पर मोहम्मद सादिक की दुकान है. मोहम्मद सादिक कहते हैं कि ठेकेदार ने सड़क पर तारकोल अधिक नहीं बिछाया. तारकोल कम होने की वजह से गिट्टियां उखड़ गई हैं और गड्ढे हो गए हैं. ‌दुकान चलाने वाले राजू कुमार सोनी भी इस जर्जर सड़क से तंग आ गए हैं. उन्होंने कहा कि पहले तो इस सड़क को बनवाने के लिए पापड़ बेलने पड़े। अब जब सड़क बनी है, तो ऐसी बनाई गई है कि पहले से भी बदतर स्थिति हो गई है. मोहम्मद इरफान कहते हैं कि इस सड़क का दोबारा निर्माण कराया जाए और मामले की जांच करने के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई हो.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.