✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिहार के जहानाबाद के मुखिया जी की करतूत सुन आप भी चौंक जाएंगे !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:20:29 PM

धनबाद(DHANBAD) : क्या आप सोच सकते हैं कि कोई भी जन प्रतिनिधि अगर चुनाव हार जाए, तो वह अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को बर्बाद कर देगा, उखाड़ देगा. लेकिन ऐसा ही बिहार के जहानाबाद में हुआ है.जनप्रतिनिधि की हरकत से सभी परेशान है. नए मुखिया उस सड़क को पीसीसी कराना चाहते थे लेकिन उसके पहले ही सड़क को उखाड़ दिया गया. जानकारी के अनुसार जहानाबाद के सदर प्रखंड की नौरू पंचायत के पूर्व मुखिया ने सिबल बीघा गांव की ओर जाने वाली सड़क को उखाड़ दिया है. ग्रामीणों के अनुसार पिछला चुनाव हार जाने की वजह से उन्होंने ऐसा किया है.

वह कहते हैं कि लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया, इसलिए सड़क भी नहीं रहने दूंगा. फिलहाल सड़क नहीं रहने से गांव वालों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है. सड़क उखाड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सूचित किया. उन्होंने कहा है कि मामले की जांच होगी और जांच का आदेश भी दे दिया है. पूर्व मुखिया ने अपने कार्यकाल के दौरान उक्त सड़क पर ईट की सोलिंग कराई थी. दो बार वह मुखिया रहे, लेकिन पिछले चुनाव में हार गए थे. गांव वालों का कहना है कि दो बार उन्होंने भारी  बहुमत से चुनाव जिताया था. लेकिन इस बार हारने के बाद उन्होंने जिस तरह से हरकत की है, उन्हें परेशानी में डाला है, यह आपत्तिजनक है. 

उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.लोग बताते है कि वर्तमान मुखिया उसे पीसीसी कराना चाह रहे थे. लेकिन वोट नहीं देने वालों से बदला लेने के लिए पूर्व मुखिया ने ढलाई से पहले सोलिंग को पूरी तरह उखाड़ दिया है और आगे भी सड़क नहीं बनने देने की बात कह रहे है. डीएम के आदेश पर बीडीओ अनिल मिस्त्री मामले की जांच कर रहे है. उन्होंने कहा है कि सीआईए को जांच का जिम्मा दिया गया है और उनसे रिपोर्ट मांगा जा रहा है. उधर, पूर्व मुखिया का  दावा है कि उक्त रोड उनकी जमीन पर है. इस मामले की इलाके में जोर जोर से चर्चा हो रही है कि चुनाव हारने वाले पूर्व मुखिया ने अपनी ही बनाई सड़क को कैसे तोड़ दिया.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

 

Tags:DhanbadBiharMukhiya jeeSadakGramin

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.