✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कल दुमका जेल में STF ने किया गैंगस्टर अखिलेश सिंह से पूछताछ, विक्रम की पत्नी को देवर अरविंद पर शक

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 19, 2026, 1:50:46 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):उत्तराखंड के देहरादून में हुए जमशेदपुर के हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा हत्याकांड में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे है.पुलिस अलग-अलग एंगल से अपनी जांच में लगी हुई है. एक तरफ जहां विक्रम शर्मा के छोटे भाई अरविंद शर्मा से पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ एक समय में विक्रम शर्मा के चेला रहे दुमका जेल में बंद अखिलेश सिंह पर भी शक की सूई जा रही है.जिन शूटरों ने विक्रम शर्मा पर फायरिंग की.उनके तार जमशेदपुर के बागबेड़ा और मानगो से जुड़े हुए बताया जा रहे है इसके साथ ही सुत्रों से जो जानकरी सामने आई है उसके मुताबिक शूटर और छोटे गैंग हैं जिनका विक्रम शर्मा हत्याकांड में हाथ हो सकता है उनका अखिलेश सिंह से जान पहचान होने की बात सामने आई है.जैसी सुत्रों से जानकरी मिली है अखिलेश सिंह से भी पुलिस ने पूछताछ की है.

विक्रम शर्मा की पत्नी सोनिया ने देवर पर जताया है शक

सुत्रों से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस जिन संदिग्ध तक पहुंची है उन्हें हथियार उपलब्ध कराना और सूटर्स को मदद करने में जिनका हाथ है वे अखिलेश सिंह से जुड़े हुए है.हलाकी इन सब से अलग विक्रम शर्मा की पत्नी ने अपने देवर अरविंद शर्मा पर हत्या का शक जताया है.दरअसल विक्रम शर्मा हत्याकांड के दो दिन बाद ही ऐसी खबर सुनने को मिली थी कि अरविंद शर्मा ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है, हांलाकि बाद में यह अफ़वाह निकली पुलिस की ओर से कोई भी अधिकारिक बयान इस पर नहीं दिया गया. हालांकी पुलिस ने विक्रम शर्मा के छोटे भाई अरविंद शर्मा से पूछताछ की थी.जिसमे कोई भी अब तक पुख्ता जानकारी नहीं मिली है.लेकिन विक्रम शर्मा की पत्नी सोनिया ने अपने देवर पर ही अपनी पति की हत्या का आरोप लगाया है.

विकास शर्मा हत्याकांड में जल्द होंगी गिरफ़्तारियाँ 

हालंकी ताज़ा जानकारी जो सूत्रों के हवाले से मिल रही है उसे मुताबिक पुलिस ने कहा है कि कुछ गिरफ़्तारियां जल्दी ही होंगी जिसमे इस हत्या के मास्टरमाइंड के साजिश का ख़ुलासा हो जाएगा.आपको बता दें कि पुलिस की गिरफ़्तारी से शूटर दूर है, पुलिस की टीम लगातार उनकी तलाश में है और झारखंड से लेकर नेपाल तक उनकी पकड़ के लिए पुलिस छापा मार रही है.पुलिस सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसे मुताबिक फिलहाल पुलिस अखिलेश सिंह को ही केंद्रित कर जांच रही है.

इतने बड़े हिस्ट्रीशीटर को मारना बच्चों का खेल नहीं

आपको बता दें कि 13 फरवरी को सुबह 10:10 बजे उत्तराखंड के देहरादून में एक मॉल से जिम करके बाहर निकलने के दौरान हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.विक्रम शर्मा कोई छोटा-मोटा गुंडा नहीं था बल्की वह एक हिस्ट्रीशीटर था जिस पर 50 से अधिक आपराधिक मामले थे.जिसमे कई तो हत्या के आरोप लगे.इतने बड़े हिस्ट्रीशीटर को यूं आसानी से गोली मार देना, किसी को भी हजम नहीं हुआ पुलिस ने भी ये माना है कि हमलावारों ने इस हत्या को अंजाम देने के लिए काफी प्लानिंग की होगी.विक्रम शर्मा कितने बजे घर से निकलता है, जिम जाता है और कितने बजे जिम करके घर वापस जाता है इन छोटी-छोटी जानकारी की रेकी की गई थी.इसकी जानकारी केवल विक्रम शर्मा के करीबियों को थी जिसमे अखिलेश सिंह भी शामिल है.

अखिलेश सिंह से भी एसटीएफ ने पूछताछ की है

पुलिस के अधिकारी सूत्रों के मुताबिक विक्रम शर्मा हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे अखिलेश सिंह पर शिकंजा कसता हुआ नजर आ रहा है क्योंकि उसके आस पास ही विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी उलझी हुई है.सुत्रों के मुताबिक अखिलेश सिंह भले ही इन दिन दुमका जेल में बंद है, लेकिन जेल से ही वर्चसव और पैसे को लेकर उसका अपने गुरु विक्रम शर्मा से विवाद था.जिसे खत्म करने के लिए, उसने ही विक्रम शर्मा को मारने के लिए अपने गुंडों से इस हत्याकांड को अंजाम दिलवाया. फिलहाल पुलिस के सामने कोई भी ऐसा सबूत नहीं आए है जिससे ये बात साफ हो सके कि अखिलेश सिंह ने ही हत्या कांड को अंजान दिलवाया है हालांकी पुलिस इसकी जांच में लगी हुई है.

Tags:vikram sharma murdervikram sharma murder newsvikram sharma murder dehradunvikram sharmavikram sharma shot deadhistory sheeter vikram sharmaex dgp up vikram singh on atique murderajmer vikarm sharmaformer dgp vikram singhaarushi murderaarushi talwar murdermurdervikram short filmvikram singhvikram joshicyber murdervikram bhattmandala murder trailervikram chatterjeearushi murder caseaarushi murder casemurder mysteryaarushi talwar murder casedehradun murdergangster akhilesh singhakhilesh singhakhilesh singh storydon akhilesh singhakhilesh singh statementakhilesh singh newsakhilesh singh jatavakhilesh singh nawadanawada akhilesh singhakhilesh singh guru killedakhilesh singh crime storyakhilesh singh hathrasakhilesh singh congress leadercriminal akhilesh singhakhilesh singh jamshedpurakhilesh singh vikram sharaakhilesh singh on congress splitjamshedpur me akhilesh singh#gangsterakhileshsingh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.