✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अगले पांच दिनों तक झारखंड में हो सकती है बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:23:19 PM

रांची (RANCHI) :  मौसम विभाग ने झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया है. झारखंड में आने वाले 5 दिनों को लेकर भारत मौसम विभाग के झारखंड कार्यालय से येलो अलर्ट जारी किया गया. मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि राजधानी सहित राज्य के 14 ऐसे जिलें है, जहां मौसम में बदलाव होगा. झारखंड के सेंट्रल और ईस्टर्न रीजन में बारिश होगी. वही पूर्वी भाग- देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज सहित निकटवर्ती मध्य भाग रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जिले के कई इलाकों शामिल है. प्री मॉनसून एक्टिविटीज की वजह से बारिश के आसार बढ़ गए हैं. इसके साथ-साथ 4 और 5 डिग्री तक टेंपरेचर में गिरावट की भी बात बताई गई है. वही मौसम के पूर्व अनुमान को देखते हुए लोगों को किसी भी पेड़ के नीचे बारिश के दौरान खड़े होने के लिए मना किया गया है.

बदलते मौसम में सेहत पर भी पड़ेगा असर 

अब इस अचानक बदलते मौसम से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है. बीमार पड़ने का खतरा बढ़ सकता है. मौसम में कभी धूप कभी बारिश जैसे बदलाव से वाइरल फीवर जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं, ऐसे में ये जररूरी हैं की लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें.

इससे बचने के उपाये  

जब मौसम बदलता है तो कई वायरस और सुक्ष्म किटाणु हवा में घूमते रहते हैं. वही बदलते मौसम में बीमार होने का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में जररूरी हैं की आप अपनी सेहत का खास ख्याल रखें. इस बात का ध्यान रखना जररूरी हैं की आपकी डाइइट कैसी हैं. इस तरह की स्तिथि में एक अच्छी डाइइट में लापरवाही बीमारी को निमंत्रण दे सकती है. इसके साथ ही जररूरी है की आप ऐसे समय में गरम पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें. पर्सनल हाईजिन का भी पूरा ध्यान रहें. बारिश के मौसम में गंदगी से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती है, जररूरी हैं की आप इससे दूर रखें और खुद को साफ सुथरा रखें.

Tags:Yellow alertMeteorological DepartmentJharkhandrain for 5 daystemperatureWEATHERREPORTRAINWEATHERCHANGEWEATHERALERTJHARKHANDWEATHERJHARKHANDLATESTNEWSJHARKHANDUPDATETHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.