✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वाह रे रांची का अस्पताल, मरने के बाद भी करता रहा इलाज, आठ लाख जमा करने के बाद डॉक्टर ने कहा Sorry हम नहीं बचा सके   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 8:58:40 PM

रांची(RANCHI):  राजधानी रांची में कई सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल है. बड़ी-बड़ी बिल्डिंग बनाई गई है. दावा किया जाता है कि मरीजों का इलाज बेहतर और सुरक्षित किया जाता है. लेकिन इस चकाचौंध के बीच एक काला धंधा धड़ल्ले से जारी है. अस्पतालों के काले कारनामे को कई फिल्मों में भी दिखाया गया है. लेकिन अब ऐसी ही वारदात रांची में लगातार सामने आ रही है. अब एक नया मामला रांची के सैमफोर्ड अस्पताल से सामने आया है. जहां मरीज के मरने के बाद भी परिजनों से दवा मंगवाई गई.

दरअसल बोकारो से 27 जुलाई को इलाज कराने के लिए परिजन हनुमाला देवी को लेकर सैमफोर्ड अस्पताल पहुंचे थे. मरीज को कमजोरी की समस्या पर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस बीच मरीज अस्पताल में इलाजरत रही. हर दिन ट्रीटमेंट के नाम पर पैसे जमा कराए गए. लेकिन मंगलवार की दोपहर 12.30  में अस्पताल की ओर से बताया गया कि मरीज की मृत्यु हो गई है. उसे बचाने में सफल नहीं हो पाए. जब मृत्यु का कारण परिजनों ने पूछा और रिपोर्ट देखना चाहा तो अस्पताल के कर्मियों ने रिपोर्ट को छिपा दिया.

मरीज के परिजन संदीप प्रसाद सिंह ने बताया कि अस्पताल के लापरवाही के वजह से मौत हुई है. हर दिन मरीज से मुलाकात होती थी. लेकिन ट्रीटमेंट के नाम पर मंगलवार को मिलने नहीं दिया गया. दोपहर 12 बजे तक दवा के नाम पर पांच हजार का बिल भुगतान कराया गया. इसके बाद अचानक 12.30 में मौत की खबर दी गई. उन्होंने कहा कि अस्पताल में कमजोरी की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था. लेकिन अस्पताल में लापरवाही के वजह से मौत हुई है. मौत का कारण भी अस्पतालकर्मियों के द्वारा नहीं बताया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि मरीज की मौत के बाद जब रिपोर्ट की मांग की तो अस्पताल के कर्मचारी ने उसे छिपा दिया. इस दौरान किसी तरह से रिपोर्ट की फाइल जब लेना चाहा तो अस्पतालकर्मियों के द्वारा मारपीट शुरू कर दी गई. महिलाओं के साथ भी पुरुष कर्मी और बॉउन्सरों से दुर्व्यवहार किया है. इस मारपीट में एक व्यक्ति का सर भी फट गया है. संदीप ने मांग किया कि ऐसे अस्पताल पर कड़ी कार्रवाई की जाए. जिससे आगे किसी के साथ ऐसी वारदात ना हो.                     

Tags:best hospital in ranchitop 5 hospital in ranchihospitals in ranchibest private hospitals in ranchiraj hospital in ranchibest 5 hospital in ranchihospitalbest hospitals in ranchi5 best hospitals in ranchipraivate hospital in ranchiranchi hospitalhospital ranchiranchibest hospital ranchibest hospital of ranchihospital in ranchiaalam hospital in ranchicancer hospital in ranchishanti vita hospital in ranchibest neuro hospital in ranchibest hospital in jharkhandtop hospital in jharkhand in 2023best hospital in jharkhand in 2023jharkhandrinpas mental hospital ranchi jharkhandranchi rims hospitalsadar hospital ranchialam hospital ranchiacha hospitaltop hospital in ranchijharkhand top hospitaljharkhand mental hospitaltop 5 hospital in jharkhandbest hospital of jharkhandtop hospital in ranchi in 2023samford hospitalsamford hospital ranchibest samford hospital in ranchisamford hospital ranchi jharkhandsamford hospital me lootranchi hospitalsranchi hospitals detailaalam hospital address in ranchiorchid medical hospital in ranchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.