✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वाह  रे -धनबाद के शराब माफिया! यूपी से झारखंड  में कैसे आ रही अवैध शराब, पढ़िए इस रिपोर्ट में

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:28:35 AM

धनबाद(DHANBAD); वाह  रे -धनबाद के शराब माफिया.  पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए एक से एक तरकीब निकालते है. इनका नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है.   लेकिन सटीक सूचना के बाद पुलिस जब कार्रवाई करती है, तो भारी सफलता मिलती है.  ऐसी ही एक बड़ी सफलता बलियापुर में पुलिस को मिली है.  पुलिस ने 1003 कार्टून अवैध शराब जब्त  की है.  यह शराब कंटेनर में लदी थी .  पुलिस के वरीय  अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है.  बताया जाता है कि एसएसपी को मिली सूचना के बाद छापेमारी के लिए एक टीम बनाई गई.  पुलिस टीम को सटीक सूचना थी कि बलियापुर के गुलुडीह  में भारी मात्रा में अवैध शराब एक वाहन में लदा  है और उस गाड़ी को कहीं ले जाने की तैयारी है.  पुलिस जैसे ही पहुंची, गाड़ी के चालक, सह चालक भाग निकले. 

कंटेनर में लदे  थे 1003 कार्टून ,यूपी नंबर की थी गाड़ी 
 
लेकिन पुलिस ने अवैध शराब लदे  कंटेनर को जब्त  कर लिया.  घटनास्थल से एक स्कूटी भी बरामद की गई है.  कंटेनर में 1003 शराब भरे कार्टून लदे  थे.   जिसमें 120 36 शराब की बोतल थी. जब्त  शराब की कीमत एक करोड़   रुपए आंकी  गई है.  पुलिस ने इस मामले में एफआईआर  दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.  पुलिस इस बात का पता लगा  रही है कि वह शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां सप्लाई करनी थी.  कंटेनर का नंबर उत्तर प्रदेश का बताया जाता है.  इसलिए यह संभावना भी बन रही है कि उत्तर प्रदेश से यह  खेप  झारखंड के धनबाद पहुंची थी.  यह कंटेनर हीरक रोड के रास्ते बलियापुर के गुलुडीह  गांव  पंहुचा था.  कंटेनर के गांव पहुंचते ही पुलिस ने रेड  किया.  

पुलिस की बहुत बड़ी सफलता बताई गई है 

पुलिस को देखते ही अपराधी और धंधेबाज  अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले.  पुलिस यह  मान  कर चल रही है कि इस काम में स्थानीय कुछ लोग और शराब माफिया शामिल है.  धनबाद के बलियापुर में यह सबसे बड़ी छापेमारी बताई जाती है.  बता दें कि धनबाद के शराब माफिया शहरी इलाकों को छोड़कर अब ग्रामीण इलाकों को अपना ठिकाना बना लिए है.  सुदूर  टुंडी के ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब की फैक्ट्रियां पकड़ी गई थी.  राजगंज थाना क्षेत्र में भी बहुत पहले शराब की बड़ी खेप  पकड़ी गई थी.  मतलब धनबाद में शराब माफिया की जड़ें  भीतर तक पहुंच गई है.  उत्पाद विभाग भी छापेमारी करता है तो अवैध शराब की बरामदगी  होती है, लेकिन उसके बाद फिर धंधा चलने  लगता है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadJharkhandBaliyapurPoliceSharab

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.