✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

World Tribal Day 2023: झारखंड आदिवासी महोत्सव पर जनजातीय कला संस्कृति का आज अनूठा प्रदर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:12:06 PM

रांची(RANCHI)- झारखंड में दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव की आज से शुरुआत हो गई है. विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर सरकार के द्वारा झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. 9 और 10 अगस्त को जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में महोत्सव का भव्य आयोजन हो रहा है. इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. रीझ रंग रसिक रैली से आज के क्रमक्रम की शानदार शुरुआत की जाएगी 

आदिवासी कला संस्कृति इतिहास का समग्र प्रदर्शन 

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर झारखंड सरकार बड़ा कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है. इसमें आदिवासी कला संस्कृति इतिहास का समग्र प्रदर्शन और प्रस्तुतीकरण होगा. बाहर से भी बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कलाकार और बुद्धिजीवी आ रहे हैं. राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे.झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे.

DC -SSP ने पुलिस को किया संबोधित

मंगलवार को कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को संबोधित किया. कार्यक्रम स्थल के आसपास यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के अलावा जगह-जगह पर स्टैटिक पुलिस फोर्स तैनात किए गए हैं. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि महोत्सव में आने वाले वीआईपी गेस्ट के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. अलग-अलग लोगों के लिए प्रवेश द्वार बनाए गए हैं. आदिवासी महोत्सव में प्रवेश निशुल्क है. लगभग 1100 पुलिस फोर्स, अधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं. वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने ब्रीफिंग में पुलिस अधिकारियों को ट्रैफिक रूट के बारे में जानकारी दी. क्राउड मैनेजमेंट के संबंध में बताया. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह दो दिवसीय इस कार्यक्रम में लगभग 50000 लोग आएंगे.

Tags:World Tribal Day 2023:Jharkhand Tribal Festivaltribal art culturehemant soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.