✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वर्ल्ड डायबिटीज डे: हर साल लाखों लोग की डायबिटीज के कारण होती है मौत, आंकड़े जान कर हैरान रह जाएंगे आप

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 11:36:34 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर में वल्कथोंन 2022 के तहत वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया गया. जहां शहर के डॉक्टर और समाजसेवी ने अपनी भागीदारी देते हुए मधुमेह से होने वाले नुकसान की जानकारी दी. मधुमेह आजकल एक बेहद आम बीमारी बन गई है. हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे यानी विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (World Health Organization) के आंकड़ों के मुताबिक हर साल डायबिटीज के 40 लाख मरीजों की मौत हो जाती है. इस बीमारी का सबसे बड़ा कारण है - खराब और बदली हुई लाइफस्टाइल. इस बीमारी को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना बेहद आवश्यक है. लोगों को इस बीमारी के बारे में जानकारी देने के लिए हर साल वर्ल्ड डायबिटीज डे विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, करीब 422 मिलियन लोग साल 2014 से डायबिटीज के मरीज है.

कब हुई वर्ल्ड डायबिटीज डे की शुरूआत

वर्ल्ड डायबिटीज डे को मनाने की शुरुआत साल 1991 में हुई थी. इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन और विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने लोगों के बीच मधुमेह के बारे में जागरूकता फैलाने के मकसद से इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी. 14 नवंबर 1922 को इंसुलिन की खोज करने वाले वैज्ञानिक सर फ्रेडरिक बैंटिंग का जन्मदिन होता है. शरीर में शुगर की मात्रा को सही रखने में इंसुलिन बहुत बड़ा रोल प्ले करता है.

Tags:World Diabetes Daynumber of deaths due to diabetesworld diabetes daydiabetesworld diabetes day 2021world diabetes day newsworld diabetes day 2019world diabetes day themeworld diabetes day objectivediabetes awarenesstype 1 diabetesdiabetes daydiabetes symptomstype 2 diabeteswhat is diabetesworld diabetes day sgworld diabetes sgindia world diabetes dayworld diabetes day indiaworld diabetes day speechworld diabetes day 2021 themeworld diabetes day 14 novemberdiabetes day upscjamshedpur top newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.