✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोकपाल की निष्पक्षता ही उसे संस्था का रूप देती है: मनरेगा आयुक्त 

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:45:45 AM

रांची (RANCHI): मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत नियुक्त लोकपालों के लिए आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि लोकपाल का पद,  पद न होकर एक संस्था है, जहां आपको नियमों एवं कानून के अनुसार शिकायतों का निराकरण करना है. लोकपाल की निष्पक्षता ही उसे संस्था का रूप देती है. सभी लोकपालों को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है, जिसके लिए मनरेगा के हर पहलु को समझने के साथ ही लोकपाल की भूमिका की भी गहन जानकारी जरूरी है. 

प्रशिक्षण कार्यशाला से मनरेगा और लोकपाल निर्देशिका की बारीकियों को समझने में मिलेगी मदद

मनरेगा आयुक्त अनुसार  ग्रामीण विकास संस्थान(सर्ड) में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में नवनियुक्त लोकपालों को मनरेगा के प्रावधानों एवं श्रमिक हितग्राही के अधिकार, लोकपाल के कार्य व दायित्व, मनरेगा के तहत शिकायत निवारण के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP), सामाजिक अंकेक्षण, सूचना का अधिकार अधिनियम, लोकपाल कार्यालय में शिकायत पंजीयन एवं निवारण तथा सामाजिक न्याय व प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों की जानकारी दी जाएगी  यह कार्यशाला मनरेगा और लोकपाल निर्देशिका की बारीकियों को समझने में प्रतिभागियों के लिए काफी मददगार होगी.

रोल मॉडल बनें लोकपालः मनरेगा आयुक्त 

आयुक्त ने  राजेश्वरी बी ने सभी लोकपालों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे अपने उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन से रोल मॉडल बनें धैर्यपूर्वक एक जज की तरह समस्या या शिकायतों को सुनें, परखें और निर्णय लें. जरूरत समझने पर सजा का भी अनुमोदन करने का सलाह देते हुए कहा की  लोकपालों से ज्यादा से ज्यादा फील्ड विजिट करने को कहा.

समस्या समाधान के लिये समस्या की जड़ तक पहुंचना जरूरीः संयुक्त सचिव

ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि विभाग का लक्ष्य है कि योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी तरीके से संपन्न हो और लाभुकों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे  मनरेगा से संबंधित जितनी भी शिकायतें प्राप्त हों, उनका त्वरित निष्पादन संबंधित जिले के लोकपाल को करने का सलाह दिया गया. योजनाओं का स्थल निरीक्षण करने को कहा, ताकि कार्य में हमेशा पारदर्शिता बनी रहे. मौके पर मास्टर ट्रेनर ठाकुर गौरी शंकर- व्याख्याता, मुकेश कुमार-व्याख्याता, उप निदेशक अनुपम भारती, अनिल यादव सहायक निदेशक  मौजूद थे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.