✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

काम कर रहे टायर मिस्त्री की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत, आक्रोशित लोगों ने किया कलकत्ता-दिल्ली हाइवे जाम

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:53:27 AM

गिरीडीह (GIRIDIH) :  डुमरी के निमियाघाट थाना क्षेत्र के कलकत्ता-दिल्ली हाइवे पर एक पिकअप वेन का टायर पंचर हो गया था. जिसे टायर मिस्त्री जमरूद्दीन अंसारी बदल रहा था. तभी अचानक पिछे से आ रही ट्रेलर ने उसे अपने चपेट में ले लिया और टायर मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बोलेरो चालक हादसे में बाल-बाल बच गया. वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर कलकत्ता-दिल्ली हाइवे को लगभग एक घंटे तक जाम रखा. बाद में प्रशासन ने लोगों को समझाबुझाकर जाम को हटाया. फिलहाल पुलिस शव सहित ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दी है. इधर पुलिस ने ट्रेलर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.

झारखंड और भारत में क्या है आंकड़ा

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में सड़क हादसों में मारे गए 10 लोगों में से कम से कम एक भारत से होता है. भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले साल रोड एक्सिडेंट्स इन इंडिया-2020 नामक एक रिपोर्ट जारी की थी. जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2020 में कुल 1,20,806 दुर्घटनाओं में से 43,412 राष्ट्रीय राजमार्गों पर, 30,171 राज्य राजमार्गों पर और 47,223 अन्य सड़कों पर हुईं. वर्ष 2020 के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सड़क हादसे में 1,31,714 लोगों की जान गई और 3,48,279 लोग घायल हुए. हर एक सौ सड़क हादसे में 36 लोगों की जान गई जो कि साल 2019 के 33 के मुकाबले कहीं अधिक है. इधर, झारखंड में वर्ष 2017 में 40 मौतें हुई थी.  जबकि वर्ष 2018 में 72, वर्ष 2019 में 93, वर्ष 2020 में 119 और वर्ष 2021 में 132 मौतें सड़क हादसे में हुई हैं.

रिपोर्ट:  दिनेश कुमार, गिरीडीह

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.