☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अभिलेखागार कार्यालय में दलालों का दबदबा, परेशान हैं महिला कर्मी

अभिलेखागार कार्यालय में दलालों का दबदबा, परेशान हैं महिला कर्मी

चाईबासा (CHAIBASA): जिला अभिलेखागार कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों को इन दिनों अपने कार्यों के निष्पादन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कुछ माह पूर्व अभिलेखागार कार्यालय में आमजनों को खतियान, टी ए मिस केस, हुक़ूक़नामा के अलावा अन्य मामलों के अभिप्रमाणित कॉपी निकलवाने में लोगों को कई समस्याओं से दो चार होना पड़ता था. कार्यालय में अनुशासन नाम की चीज नहीं थी. जिसकी शिकायत पर अभिलेखागार कार्यालय में छापामारी कर कार्रवाई की गई थी. साथ ही कई कर्मियों को उनके मूल विभाग वापस भेज दिया गया. उनके स्थान पर महिला कर्मियों को अभिलेखागार कार्यालय में स्थानांतरित किया गया. वर्तमान में वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर अभिलेखागार कार्यालय में काउंटर के माध्यम से लोगों के आवेदनों का निष्पादन किया जा रहा है. साथ ही सीरियल नंबर के आधार पर आवेदनों कि अभी प्रमाणित कॉपी निकाली जा रही है. जिससे बाहरी तत्व, दलाल किस्म के लोग और एक कथित (स्कूटी से कार्यालय के चक्कर काटने वाली) महिला द्वारा अभिलेखागार कार्यालय के महिला कर्मियों को विभिन्न प्रकार से परेशान करने का कार्य किया जा रहा है.

कार्यालय में कार्यरत है 3 महिला

महिला कर्मियों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि अभिलेखागार कार्यालय की व्यवस्था में सुधार कर कार्य किया जा रहा है पर दलाल किस्म के लोगों और एक कथित महिला द्वारा कार्यालय के कार्यों को बाधित किया जा रहा है. साथ ही उनके द्वारा कार्यालय के काउंटर में खड़े होकर अपशब्द कहना और वीडियो बनाया जाता है. इसको लेकर जल्द ही वरीय पदाधिकारियों को जानकारी देकर थाना में मामला दर्ज कराया जाएगा. गौरतलब है कि अभिलेखागार कार्यालय में दो महिला कर्मियों के साथ-साथ एक डेली वेजेज में कार्यरत कुल 3 महिला शामिल है.

रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा

Published at:09 Sep 2022 01:40 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.