✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Jharkhand Loksabha Election: 519 बूथों की कमान महिलाओं के हाथ, 14 पर दिव्यांगजनों और 7 बूथ की जिम्मेदारी संभालेंगे युवा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 6:04:07 PM

रांची(RANCHI): चौथे चरण के चुनाव के तहत सोमवार 13 मई को पलामू, लोहरदगा, खूंटी और सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होगा. मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी है. पोलिंग पार्टी और सुरक्षा बल मतदान केंद्रों के लिए रवाना किये जा चुके हैं. उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डा. नेहा अरोड़ा ने बताया कि पोलिंग पार्टी और सुरक्षा बलों की रवानगी की जीपीएस और ऐप के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. कई मतदान केंद्रों पर हेलीड्रापिंग के माध्यम से चुनाव कर्मियों को भेजा गया है. उनमें सबसे अधिक सिंहभूम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 126 मतदान केंद्रों पर हेलीड्रापिंग की गयी है. जबकि, लोहरदगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 27 और पलामू के 8 मतदान केंद्रों पर हेलीड्रापिंग से मतदान कर्मियों को पहुंचाया गया है. वह रविवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में प्रेस वार्ता कर रही थीं.

उन्होंने बताया कि कुल 30,380 मतदानकर्मी मतदान कार्य में लगाये गये हैं. चौथे चरण के चुनाव में कुल 45 उम्मीदवार हैं. उनमें सबसे अधिक लोहरदगा में 15 और सबसे कम खूंटी में 7 प्रत्याशी हैं. उनमें 36 पुरुष और 9 महिलाएं हैं. कुल 7,595 बूथ हैं. उनमें शहरी क्षेत्र में 639 और ग्रामीण क्षेत्र में 6,956 बूथ हैं. उन्होंने कहा कि चौथे चरण के मतदान में कुल 64,58,036 मतदाता मतदान करेंगे. उनमें 32,38,955 पुरुष, 32,19,039 महिला और 42 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं.

डा. नेहा अरोड़ा ने बताया कि सभी बूथ मॉडल मतदान केंद्र हैं. उनमें से 23 बूथ यूनिक हैं. इन बूथों को संबंधित जिला ने वहां की खाशियत के अनुसार डेवलप किया है. वहीं 519 बूथों की पूरी कमान महिलाओं के हाथों रहेगी. जबकि, 14 बूथों को दिव्यांगजन और 7 बूथों की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर होगी. उन्होंने बताया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए एयर एंबुंलेंस की भी व्यवस्था की गयी है. उसे जमशेदपुर एयरपोर्ट पर तैयार रखा गया है. उन्होंने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक राज्य में 115 करोड़, 74 लाख 78 हजार से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी है.

Tags:vOTING IN JHARKHANADjharkhand newsLoksabha electionJharkhand newsKhuntiPalamuLohardagaNews ElectionElection CommisionLoksabha

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.