✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मईया सम्मान योजना का सत्यापन बना मुसीबत, जमशेदपुर में धूप में बेहोश हुईं महिलाएं

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 25, 2026, 3:34:15 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में इन दिनों मैया सम्मान योजना के सत्यापन को लेकर भारी भीड़ उमड़ रही है. भीषण गर्मी के बीच सत्यापन कराने पहुंच रही महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 42 से 43 डिग्री तापमान में दूर-दराज से पहुंची महिलाएं घंटों लाइन में खड़ी रहने को मजबूर हैं.तेज धूप और उमस भरी गर्मी की वजह से कई महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई, जबकि कुछ महिलाएं बेहोश तक हो गई. मौके पर प्रशासनिक व्यवस्था की कमी भी साफ तौर पर देखने को मिली.महिलाओं के लिए ना पर्याप्त छांव की व्यवस्था की गई थी और ना ही पीने के पानी की समुचित सुविधा उपलब्ध थी.

लाइन में खड़ी महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

लाइन में खड़ी महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले योजना की राशि नियमित मिल रही थी, लेकिन सत्यापन प्रक्रिया शुरू होने के बाद भुगतान बंद हो गया है. इसी कारण मजबूरी में उन्हें तपती धूप में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है.भीड़ और अव्यवस्था के कारण कई महिलाएं आपस में उलझती भी नजर आईं. महिलाओं का आरोप है कि सरकार और जिला प्रशासन ने सत्यापन के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए हैं, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

सत्यापन के नाम पर भीषण गर्मी में महिला लोग परेशान

वहीं भाजपा नेता अभय चौबे ने जिला प्रशासन पर सवाल उठाते हुए इसे प्रशासनिक विफलता बताया. उन्होंने कहा कि महिलाओं को सत्यापन के नाम पर भीषण गर्मी में परेशान किया जा रहा है, जबकि मौके पर ना पानी की व्यवस्था है और ना ही छांव की सुविधा उन्होंने मांग की कि महिलाओं की सुविधा को देखते हुए स्थानीय नगर निकाय, नगर निगम और प्रज्ञा केंद्रों में भी सत्यापन केंद्र बनाए जाएं, ताकि दूर-दराज से आने वाली महिलाओं को राहत मिल सके.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:JamshedpurMaiya Samman YojanaVerification DriveWomen ProtestHeatwaveJharkhand NewsLocal AdministrationPublic IssueGovernment SchemeSocial Issue

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.