✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा: सोन नदी से महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्‍या की जताई जा रही है आशंका

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:26:55 PM

गढ़वा(GADHWA):गढ़वा जिले के केतार प्रखंड क्षेत्र के लोहरगाडा़ पंचायत के मेरौनी गांव के समीप सोन-पंडा नदी संगम के पास सोन नदी से अज्ञात महिला की शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी. अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी. उक्त अज्ञात महिला के शव का मुंह कपड़ा से और पैर रस्सी से बंधा हुआ है,जो आधा सड़ चुका है.

दुष्कर्म की जताई जा रही है आशंका

शव को देख कर आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उक्त महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके मुंह और पैर बांध कर सोन नदी में फेंक दिया है. महिला राजस्थानी बड़ी बाजू वाली ढीला ब्लाउज व घाघरा पहनी हुई थी. सबसे पहले गांव के ग्रामीणों ने सोन नदी किनारे झाड़ियों में फंसे शव को देखकर मुखिया निलम देवी और ओपी प्रभारी को दी.

पढें मामले पर पुलिस ने क्या कहा

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे हरिहरपुर ओपी के प्रभारी राजीव रंजन ने शव को नदी से बाहर निकलवाने के पश्चात कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया उक्त महिला की किसी ने हत्या कर सोन नदी में फेंक दिया है, शव दुसरे क्षेत्र से सोन नदी में बहकर आई है.

Tags:Rape and murderSon riverSon river gadhwaWomen's death body recoverdJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayTrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.