✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महिला की डीसी से गुहार -24 अगस्त से पति हैं "किडनैपरों" के कब्जे से ,जान बचवाइये  हुजूर 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:20:51 AM

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त  वरुण रंजन ने शुक्रवार को   जनता दरबार में भू-अर्जन कार्यालय को एक सप्ताह के अंदर मुआवजा का भुगतान करने का निर्देश दिया.  दरअसल, जनता दरबार में राजगंज थाना अंतर्गत डोमनपुर मौजा से आए व्यक्ति ने उपायुक्त को बताया कि वर्ष 2016 में एनएच-2 के लिए उनकी जमीन का अधिग्रहण किया गया था.  तब से लेकर अब तक भू-अर्जन कार्यालय अलग -अलग  कारण बताकर टुकड़े-टुकड़े में उनको भुगतान किया जा रहा है.  अभी भी उनका 58000 रुपए से अधिक का मुआवजा मिलना बाकी है. 

एक सप्ताह में राशि भुगतान करने का दिया आदेश 

उपायुक्त ने भू-अर्जन कार्यालय के संबंधित कर्मी को बुलाकर एक सप्ताह के अंदर मुआवजा का भुगतान करने का निर्देश दिया.  साथ ही पीड़ित को वैधानिक अड़चन आने पर अगले शुक्रवार को जनता दरबार में आकर वस्तु स्थिति से अवगत कराने को कहा. भूली ई-ब्लॉक की रहने वाली एक महिला ने उपायुक्त से कहा कि 24 अगस्त" 2023 को उनके पति सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक ड्यूटी करने गए थे.  उसके बाद भूली भुइंया पट्टी सेक्टर 2 में रहने वाले तीन व्यक्ति उनके पति को जबरन उठाकर ले गए.  आज तक पति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.  पूछने पर वे लोग उनसे गाली गलौज करते है.  महिला ने  उपायुक्त से उनके पति को खोजने की प्रार्थना की. 

DY SP को फ़ोन कर एक्शन का आदेश 
 
उपायुक्त ने तत्काल पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय (1) अमर कुमार पांडेय को फोन लगाकर पीड़ित महिला की समस्या को सुनकर उसका समाधान करने के लिए कहा. जनता दरबार में अजंता पाड़ा हीरापुर में बने नाले का पुनः निर्माण व जीर्णोद्धार करने, रैयती जमीन में बाउंड्री बनाने में बाधा उत्पन्न करने, बलियापुर के सुरंगा में रैयतों की जमीन पर बीसीसीएल द्वारा जबरन ओवर बर्डन गिरने, राशन दुकानदार को 2 महीने से खाद्यान्न का आवंटन नहीं मिलने, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ नहीं मिलने, गोंदुडीह श्मसान घाट तक एप्रोच रोड बनाने, बेटा - बहू द्वारा भोजन पानी नहीं देने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए. जनता दरबार में कार्यपालक दंडाधिकारी  प्रदीप कुमार,  रविंद्र ठाकुर, आईटी मैनेजर  रुपेश मिश्रा, भू - अर्जन विभाग, आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मी मौजूद थे. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:dhanbadDCjantadarbaarkidnappinginstruction

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.