✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पति से फोन पर बातचीत के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, पलामू की घटना से मचा हड़कंप

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 13, 2026, 6:10:00 PM

पलामू (PALAMU): जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. मेदिनीनगर शहर के शांतिपुरी मोहल्ले में एक महिला द्वारा आत्महत्या की कोशिश किए जाने की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया. घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है और परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं.

जानकारी के अनुसार महिला की पहचान सलोनी कुमारी के रूप में हुई है. उनके पति अनुज अग्रवाल शांतिपुरी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि घटना से कुछ देर पहले सलोनी की अपने पति से मोबाइल फोन पर बातचीत हुई थी. बातचीत खत्म होने के कुछ समय बाद ही महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की. घर के लोगों और आसपास मौजूद पड़ोसियों ने जब सलोनी को फंदे से झूलते देखा तो अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में लोगों ने उन्हें नीचे उतारा और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

घटना के बाद मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. परिवार के सदस्य फिलहाल काफी परेशान हैं और महिला की हालत को लेकर चिंतित बताए जा रहे हैं. हालांकि, आत्महत्या की कोशिश के पीछे की असली वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है और पूरे घटनाक्रम को लेकर जांच की जा रही है. परिवार और करीबी लोग फिलहाल महिला के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. यदि कोई व्यक्ति मानसिक तनाव, अवसाद या भावनात्मक परेशानी से गुजर रहा हो, तो उसे अकेला न छोड़ें.

Tags:Palamupalamu newspalamu updatepalamu crime newsjharkhand crime newssuicidesuicide news jharkhandsuicide newslatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.