✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

करोड़ों के विदेशी सांप के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, नागालैंड से सफर कर पहुंची थी टाटा 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:26:34 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के टाटानगर आरपीएफ और फ्लाइंग टीम को बीती रात बड़ी सफलता हाथ लगी है. आरपीएफ ने नीलांचल एक्सप्रेस के जनरल बोगी से एक महिला को वन्य जीव प्राणियों के साथ गिरफ्तार किया है. महिला मूल रूप से पुणे की रहने वाली है और उसका नाम देवी चंद्रा है. महिला के पास से बरामद बैग से कुल 26 सांप,  9 डिब्बे में बंद बीटल, 12 गिरगिट और एक बॉक्स में मकड़ियां बरामद किया गया. हांलाकि इनमें से एक सांप और 8 गिरगिट मृत पाए गए.

सांप, मकड़ी और बीटल पाए गए जहरीले 

गिरफ्तारी के बाद आरपीएफ की टीम महिला को हिरासत में लेकर थाने चली गई. जहां महिला से पूछताछ की गई. आरपीएफ प्रभारी एसके तिवारी ने स्नेक कैचर से संपर्क किया.  जिसके बाद मिथलेश कुमार श्रीवास्तव उर्फ छोटू स्नेक कैचर, तरुण कालिंदी उर्फ चीकू और रोहित राव आरपीएफ थाना पहुंचे और बैग से सभी प्राणियों को बाहर निकाला. बैग से कुल 26 सांप,  9 डिब्बे में बंद बीटल, 12 गिरगिट और एक बॉक्स में मकड़ियां पाई गई. हालांकि, इनमें से एक सांप और 8 गिरगिट मृत पाए गए. स्नेक कैचर छोटू ने बताया कि इनमें से एक सांप और मकड़ियों के अलावा बीटल जहरीले है. फिलहाल आरपीएफ ने वन विभाग से संपर्क कर उन्हें जानकारी दे दी है.

नागालैंड से सफर कर टाटा आ रही थी महिला

जानकारी देते हुए आरपीएफ प्रभारी एसके तिवारी ने बताया कि उन्हें खड़गपुर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध महिला नीलांचल एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में सफर कर रही है. इसके बाद ट्रेन के टाटानगर स्टेशन में आते ही महिला को पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से वन्य जीव प्राणी बरामद किए गए. महिला ने पूछताछ में बताया कि नागालैंड में उसे एक व्यक्ति ने यह बैग दिल्ली पहुंचाने के लिए दिया था, जिसके लिए उसे 8 हजार रूपए दिए गए थे. वह नागालैंड से ट्रेन से गुआहाटी पहुंची और फिर वहां से हावड़ा. हावड़ा से वह ट्रेन में बैठकर हिजली पहुंची और फिर वहां से नीलांचल एक्सप्रेस में बैठकर दिल्ली जा रही थी. इस बीच वह व्यक्ति के संपर्क में थी. टीम ने व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. जब्त प्राणियों में कोई भी देसी नहीं है. सभी विदेशी प्रजाति के हैं. विदेशी बाजार में इनका मूल्य अरबों में है. सिर्फ एक सांप सैंड बोआ की कीमत ही 25 करोड़ रुपए है. जबकि बोल पायथन की कीमत 25 से 40 हजार तक है. गिरगिट की कीमत 20 से 50 हजार तक है. सभी को जब्त कर वन विभाग को सूचित कर दिया गया है. 

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:Woman smuggler arrested with foreign snake worth crores in jamshedpurjamshedpur policejharkhand policejamshedpur newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.