✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू: घरेलू विवाद में महिला तीन बच्चों के साथ पोखरा में कूदी, महिला व दो बच्चों की मौत, एक बच्चा सुरक्षित

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:21:30 PM

पलामू (PALAMU): पलामू जिला के हैदरनगर थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आय़ा है. जानकारी के अनुसार करीमंडीह गांव के पसियाडीह टोला निवासी जवाहिर राम की तीस वर्षीय पत्नी निर्मला देवी ने घरेलू विवाद में अपने तीन बच्चों के साथ मोकहर कला के समीप पोखरा में कूद कर आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों ने सभी को पोखरा से बाहर निकाला. उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरनगर लाया गया. जहां चिकित्सक डॉ. मंजूर आलम ने महिला निर्मला देवी, उसकी 8 वर्षीय पुत्री लाडली कुमारी व 6 वर्षीय पुत्र करण कुमार को मृत घोषित कर दिया. जबकि 4 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार की स्थिति खतरे से बाहर है. गुड्डू कुमार का प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया है.

घरेलू विवाद में महिला ने उठाया यह कदम

ग्रामीणों ने बताया कि निर्मला देवी का अपने परिवार के साथ लड़ाई हो रहा था. इसी बीच आज सुबह करीब 8 बजे महिला निर्मला देवी अपने तीनों बच्चों को लेकर घर से मोकहर कला गांव की ओर निकली थी. उसने अपने बच्चों को पोखरा में डाल कर खुद भी कूद गई. अंत में जिस बच्चे को फेकी उसे ग्रामीणों ने तत्काल निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई. जबकि महिला और दो बच्चों को ढूंढने में देर होने की वजह उनकी मृत्यु हो गई. सभी को ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरनगर पहुंचाया. जहां महिला व दो बच्चों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.

गांव में पसरा मातम

वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार घर में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था. महिला का पति के रहते समझा बुझा कर मामला शांत करा दिया जाता था. लेकिन पति की गैर मौजूदगी में महिला निर्मला देवी ने यह कदम उठा लिया. घटना की सूचना मिलते ही बावजूद पुलिस अस्पताल पहुंची. लेकिन परिजन शव लेकर घर रवाना हो गए है.

यह भी पढ़े : 

जामताड़ा:बैंक अधिकारी बन लोगों को बना रहा था बेबकूफ़, पुलिस ने 8 साइबर अपराधियों को दबोचा 

रिपोर्ट. समीर हुसैन

Tags:jharkhand trending newsjharkhand breaking newsbreaking newsjharkhand trending newsjharkhand news updatejharkhand newsjharkhand palamupalamu news updatepalamu breaking newsWoman jumped with her three children in Pokhara due to domestic disputewoman and two children diedone child safe

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.