✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सड़क दुर्धटना में महिला की मौत, भतीजे की शादी से पहले उठी अर्थी, पढ़े पूरी खबर

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:06:28 AM

देवघर (DEOGHAR): देवघर में सड़क हादसा में 1 महिला की मौत हो गई है.जबकि इसके परिवार के अन्य 5 सदस्य घायल हो गए है. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मृतिका रेखा देवी जसीडीह थाना के नावाडीह की रहने वाली थी. रेखा देवी अपना बेटा, बहु,पोता पोतियों के साथ अपने भाई के बेटा की शादी में बारगिया टोटो से जा रही थी. तभी यात्री बस अनियंत्रित होकर टोटो में टक्कर मार दी जिससे यह घटना घटी.

अनियंत्रित बस ने टोटो को मारी टक्कर

किसी भी परिवार या रिश्तेदार में कोई शादी हो तो पूरा माहौल खुशनुमा हो जाता है.शादी वाले घर मे सगे संबंधी खुशी-खुशी अपने तरीके से शरीक होते हैं. इसी तरह अपने भतीजा की शादी में शामिल होने देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली रेखा देवी अपने बेटा बहु और पोता-पोती के साथ टोटो में बैठ कर शादी वाले घर बारगिया के लिए रवाना हुए. जिस टोटो में रेखा देवी सपरिवार सवार थी उसका चालक खुद उनका बेटा दीपू दास चला रहा था. खुशनुमा माहौल में टोटो शादी घर की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा था. लेकिन होनी को कौन टाल सकता है. तभी स्थानीय थाना के देवघर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग स्थित कोठिया के पास तेज़ रफ़्तार से आ रही बस अनियंत्रित होकर टोटो में टक्कर मार दी. इस टक्कर में टोटो सवार सभी 6 लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को सदर अस्पताल लेकर पहुचे. जहां चिकित्सक ने महिला रेखा देवी को मृत घोषित कर दिया. जबकि घायल पांचों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. स्थानीय लोगों ने बस को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी. जसीडीह थाना की पुलिस घटना स्थल का मुआयना कर स्थानीय लोगों से घटना की पूरी जानकारी ली और टक्कर मारने वाला बस को जप्त कर ली.

रिपोर्ट. रितुराज सिन्हा

Tags:Woman dies inroad accidentbier wakes up beforenephew's weddingread full news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.