✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Ranchi News : नर्सिंग होम में गलत इंजेक्शन देने से महिला की मौत ! परिजनों ने किया हंगामा, कमर दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी महिला

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:37:21 AM

रांची (RANCHI) : राजधानी रांची के रातु रोड स्थित देवी मण्डप रोड में चौधरी नर्सिंग होम में एक महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर आयी थी. लेकिन महिला को इंजेक्शन देने के तुरंत बाद उसकी मौत हो गई. इससे आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा शुरू कर दिया है. फिलहाल पुलिस नर्सिंग होम में पहुंच कर समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है. 

कमर दर्द की षिकायत लेकर पहुंची थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार महिला को परिजन नर्सिंग होम दिखाने के लिए पहुंचे थे. इसी बीच महिला की मौत तथाकथित रूप से इंजेक्शन लगाने से हुई है. जानकारी के अनुसार महिला कमर दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी. तब तक वह ठीक थी लेकिन जैसे ही इंजेक्शन लगाया उसकी स्थिति गंभीर हो गई और इसके बाद उसकी मौत हुई है. इधर मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, इसके बाद परिजनों के साथ स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं. इसके बाद सुखदेव नगर थाना की पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने बुझाने ने का प्रयास कर रही है. हालांकि परिजनों का कहना है कि उक्त डॉक्टर पर कार्रवाई हो मृतक का नाम कौशल्या मिश्रा बताया जा रहा है.

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayjharkhand latest newsjharkhandranchi newstoday jharkhand newsjharkhand today newstop newsbreaking newsnews jharkhandjharkhand breaking newsjharkhand news updatelatest newsWoman dies due to wrong injection in nursing home!trending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.