✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोडरमा में कच्चे मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत

BY -
Upendra Gupta
Upendra Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:56:01 AM

झुमरी तिलैया ( JHUMARI TILAIYA) - कोडरमा थाना अंतर्गत वृंदा गांव में एक कच्चे मकान की दीवार गिरने और उससे दबने से महिला की मौत हो गयी. शुक्रवार की सुबह पुआल निकालने के दौरान अचानक दीवार महिला के उपर गिर जाने से दबकर महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान लीलावती देवी (उम्र 45 वर्ष, पति दिनेश्वर रजक, ग्राम वृंदा) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह अपने कच्चा घर से पुआल निकालने के दौरान अचानक दीवार उसी के ऊपर गिर गया. महिला की सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई. सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को मिलने के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.