✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो: प्रसव के बाद महिला की हुई मौत, अस्पताल प्रबंधन पर फूटा परिजनों का गुस्सा

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:13:09 AM

बोकारो (BOKARO):  बोकारो में  प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई. जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को लाकर स्वास्थ्य केंद्र में रख दिया औऱ दोषी पर कार्रवाई की मांग करने लगे. यह मामला बोकारो जिले के गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है.

परिजनों का फूटा गुस्सा

बता दें कि ललपनिया कोदवा टांड निवासी फलेद्रं प्रजापति ने अपनी 24 वर्षीय गर्भवती पत्नी मोनिका देवी को बीती देर रात्रि स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए भर्ती कराया था. इस मामले में पती फलेद्रं ने बताया कि पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वहां मौजूद नर्सों ने कहा  डिलीवरी होने में थोड़ा वक्त लगेगा. जिसके बाद अगले सुबह करीब 7  बजे मोनिका देवी ने बच्चे को जन्म दिया. बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी. जिसके बाद अस्पताल प्रबंधक ने उन्हों बोकारो सदर अस्पताल ले जाने की बात कहने लगे. लेकिन बीच रास्ते में ही मोनिका देवी की मौत हो गई. जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने उनके शव को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर रख दिया और दोषी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने लगे.

विधायक ने अस्पताल प्रबंधक पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही गोमिया विधायक डॉक्टर लम्बोदर महतो अस्पताल पहुंच कर पीड़ित परिजनो से मिले.  उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को आड़े हाथ लेते हुए हैं, अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने परिजनो को हर सम्भव मदद करने की बात कही. तो वहीं पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने स्वास्थ्य केंद्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण महिला की जान गई है. सात डॉक्टर की नियुक्ति होने के बावजूद भी नर्स के द्वारा प्रसव का कार्य कराया जाता है. उन्होंने इसकी सूचना उपायुक्त को दी और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की.

मौके पर ये सभी थे मौजूद 

मौके पर गोमिया सीओ संदीप अनुराग टोपनो, सीआई लालमोहन दास, गोमिया थाना प्रभारी राजेश रंजन,कथारा ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार, ललपनिया थाना प्रभारी सुबोध दास, सआनि अनुज कुमार दल बल के साथ अस्पताल में मौजूद थे. मौके पर भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति, जिप सदस्य डॉक्टर सूरेद्र राज, संदीप स्वर्णकर, अजय रंजन आदि मौजूद थे.

रिपोर्ट: संजय कुमार

Tags:Woman diedafter deliveryrelatives got angryon hospital managementबोकारो न्यूज़गोमिया स्वास्थ्य केंद्रप्रसव के बाद महिला की मौतपरिजनोंं का फूटा गुस्साविधायक डॉ. लबोदर महतोविधायक ने लगाया अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.