☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तांत्रिक से फोन पर बात करते-करते फांसी के फंदे पर झूल गई महिला- जानिये पूरा मामला

तांत्रिक से फोन पर बात करते-करते फांसी के फंदे पर झूल गई महिला- जानिये पूरा मामला

धनबाद (DHANBAD):  निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यासागर कॉलोनी स्थित साहिब शर्मा के आवास में भाड़े पर रहने वाली 27 वर्षीय संगीता देवी ने मंगलवार की देर रात अपने कमरे में ओढ़नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है. लेकिन स्वजनों और आस-पड़ोस के लोगों का कहना है कि एक तांत्रिक के बहकावे के कारण उसने आत्महत्या की है. मृतका का पति राजू कुमार चौहान आइटीबीपी मैं कार्यरत है. और वर्तमान समय में उसकी पोस्टिंग उत्तराखंड में है. घटना की सूचना पाकर निरसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया.

बता दें पुलिस ने मृतका के मोबाइल को जब्त कर लिया है. मृतिका का मायके निरसा थाना क्षेत्र के बेलचढी में है. मृतका भाड़े घर में अपने 8 वर्षीय पुत्र के साथ रहती थी. घटना की सूचना पाकर निरसा उत्तर पंचायत के मुखिया दिनेश सिंह, समर्पण एक नेक पहल की संयोजिका ललिता देवी इत्यादि पहुंचे.

यह भी पढ़ें:

झारखंड में तेजी से बढ़ रही है आत्महत्या की प्रवृत्ति, पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या अधिक, जानिए आकड़े

फोन पर बात करते-करते महिला ने लगा ली फांसी

घटना की सूचना पाकर मृतका के मायके वाले और पुलिस पहुंची. पूछताछ के क्रम में मृतिका के 8 वर्षीय पुत्र आनंद चौहान ने बताया कि मां फोन पर तांत्रिक बाबा से बात कर रही थी. फोन पर बातचीत करते करते अचानक मां बेडरूम में आई और अचानक ओढ़नी को पंखे के डंटी में बांधकर अपने गले में बांध कर लटक गई. मुझे कुछ समझ नहीं आया तो मैं चिल्लाने लगा. बच्चों की चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस मैं रहने वाले अन्य भाड़ेदार और मकान मालिक दौड़ कर आए तो देखा कि संगीता ने फांसी लगा ली है. मकान मालिक एवं भागीदारों ने तत्काल इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को दी. मृतिका के मायके वाले पहुंचे और आनन-फानन में उसे फांसी के फंदे से उतारा. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. उसके बाद लोगों ने इसकी सूचना लेकर पुलिस को दी. पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन करने के साथ ही तथाकथित तांत्रिक के घर पर भी गई, लेकिन तांत्रिक घर से लापता था.

मोबाइल डिटेल्स का छानबीन

पुलिस ने मृतका के मोबाइल को जब्त कर लिया है. पुलिस मृतका के मोबाइल से कॉल डिटेल्स निकाल कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने किससे बात की. ऐसी क्या बातचीत मोबाइल पर हुई थी. उसने अचानक इतना बड़ा फैसला लिया तब तक फांसी लगा ली. मृतका के मायके वालों का कहना है कि मृतका ने वीडियो कॉलिंग पर बातचीत करते करते आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मृतका के मोबाइल को खोलने का काफी प्रयास किया, मोबाइल लॉक है और उसका अनलॉक करने का कोड दूसरे को पता नहीं है. अब पुलिस इस मामले में साइबर पुलिस का सहयोग लेने की योजना बना रही है.

रिपोर्ट: विनोद कुमार, निरसा/धनबाद

Published at: 17 Aug 2022 01:32 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.