✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दीवार पर लिपस्टिक से सुसाइड नोट लिख महिला ने की आत्महत्या, पति को ठहराया जिम्मेदार 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:54:43 AM

रांची(RANCHI): जिले के खलारी थाना क्षेत्र के मोहननगर आवासीय कॉलोनी में आत्महत्या करने का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट छोड़ा. लेकिन मृतका ने कागज पर नहीं बल्कि रूम के दीवार पर लिपस्टिक से सुसाइड नोट लिखा. 

दरअसल सीसीएल कर्मी दिलीप चौहान की पत्नी 26 वर्षीय चंदा देवी ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली. इन दोनों का 2019 में लव मैरेज हुआ था. स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती रहती थी. परिवार के लोग भी परेशान थे. मामला थाना तक भी पहुंचा. लेकिन इसका कुछ हल नहीं निकला. बता दें कि चंदा ने आत्महत्या करने से पहले अपने रूम के दीवार पर लिपस्टिक से सुसाइड नोट लिखा है जिसमें पति दिलीप चौहान को जिम्मेदार बताया है. चंदा ने सुसाइड डेक्लेरेशन में लिखा है पति दिलीप चौहान हमेशा मारपीट करता है और भद्दी भद्दी गालियां देता है. इससे तंग आकर मौत को गले लगा रही हूँ. चंदा देवी की दो छोटी छोटी बच्ची है. एक ढाई साल व दूसरी एक वर्ष की है. वहीं चंदा देवी की मां का कहना है कि हमलोग जब आते थे, तो घर में घुसने नहीं  देता था और हमेशा मारपीट करता था. खलारी पुलिस ने मृतका के पति और उसकी सास को गिरफ्तार कर लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.