✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शर्मनाक : दुमका के सरैया हाट में जिस तरह से घटना घटी , सरकार और सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा है

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:34:07 PM

दुमका(DUMKA): उपराजधानी दुमका के सरैयाहाट थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आयी है. असवारी गांव में डायन का आरोप लगा कर चार लोगों के साथ न केवल मारपीट की गई बल्कि उन्हें मैला (मलमूत्र) भी पिलाया गया और लोहे को गर्म कर उससे पूरे शरीर में दागा भी गया.

यह है पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार शनिवार को असवारी गांव की रसी मुर्मू (55), सोनमुनी टुड्डू (47), श्रीलाल मुर्मू (40) और कोलो टुड्डू (45) को गांव के ही लोगों ने डायन करार दिया और चारों की जमकर पिटाई कर दी.इसके बाद चारों को बॉटल के जरिए जबरन मलमूत्र पिलाया गया. इतने में भी उन लोगों का मन नहीं भरा तो लोहा गर्म कर दो लोगों के शरीर पर बेरहमी से दागना शुरू कर दिया. घटना के बाद पीड़ित परिवार सहमे हुए है. किसी ने पुलिस से मदद मांगने की हिम्मत तक नहीं की. रविवार को जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस बल को गांव भेजकर चारों पीड़ितों को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के दौरान दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया है. पीड़ित परिवार की माने तो गांव के ही ज्योतिंन मुर्मू ने बैठक कर उनके खिलाफ षडयंत्र रचा था. इसके बाद मुनि सोरेन, लखीराम मुर्मू, सुनील मुर्मू, उमेश मुर्मू, मंगल मुर्मू सहित कुछ अन्य ग्रामीणों ने इस घटना को अंजाम दिया. इस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष की तरफ से किसी भी तरह की लिखित शिकायत नहीं की गई है.

जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार को किया जायेगा गिरफ्तार

सरैयाहाट थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि डायन प्रताड़ना मामले की जानकारी मिलते ही चारों पीड़ितों को ईलाज के लिए भेजवाया गया है. एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि असवारी गांव जहां यह घटना घटी हैं वहां स्थिति सामान्य है.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.