✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिहार के "मुंगेरिया कारीगर" किसकी सह पर झारखंड में दिखा रहे हाथ के हुनर, कैसे हो रही हथियारों की सप्लाई, पढ़िए !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:03:44 AM

धनबाद (DHANBAD) : बिहार के मुंगेरिया कारीगरों को झारखंड में क्या पनाह मिल रही है? क्या झारखंड में अवैध हथियार की सप्लाई करने वालों की संख्या बढ़ गई है?क्या बिहार के मुंगेर से भागकर कारीगर झारखंड को अपना ठिकाना बना लिए है?  यह सब ऐसे सवाल हैं, जो लगातार अवैध हथियार फैक्ट्री के खुलासे से उठ रहे है. यह बात तो अब लगभग तय हो गई है कि झारखंड के कई शहरों में अवैध आर्म्स फैक्ट्रियां चल रही है. इन फैक्ट्रीयो  में मुंगेर के कारीगर पहुंच रहे है. जब भी छापेमारी हो रही है, तो मुंगेर के कारीगर गिरफ्तार हो रहे है. बिहार का मुंगेर अवैध हथियारों के लिए कुख्यात रहा है. मुंगेर में बने हथियारों की मांग अधिक रहती है. 

"मुंगेरिया हथियार" पर अपराधी भी करते है भरोसा 

सूत्र बताते हैं कि अपराधी इस पर अधिक भरोसा करते है. बताया जाता है कि हाल के दिनों में अब बिहार के मुंगेर में हथियार बनाने के बजाय कारीगर झारखंड के विभिन्न जिलों में शेल्टर लिए हुए हैं और अपना काम कर रहे है. झारखंड के हथियारों के सप्लायर अब मुंगेर से हथियार मंगाने के बजाय कारीगरों को ही बुला ले रहे हैं और यहां हथियार का निर्माण करा रहे है. पिछले कुछ महीनो में धनबाद के महुदा, बोकारो में अवैध हथियार की फैक्ट्रियां पकड़ी गई है. झारखंड एटीएस भी इसको लेकर सक्रिय हो गया है. कोलकाता एसटीएफ ने झारखंड एटीएस के साथ मिलकर कई जगहों पर अवैध फैक्ट्री  का खुलासा किया है. हथियार सप्लायर भी गिरफ्तार किए गए है.  

बंगाल पुलिस की लीड पर मिल रही ताबड़तोड़ सफलता 

दरअसल ,कोलकाता पुलिस जब यह जांच शुरू की कि आखिर बंगाल में हथियार कहां से आ रहे है. तो उन्हें लीड मिला कि यह सब हथियार झारखंड में बन रहे हैं और वहां से बंगाल पहुंच रहे है. उसके बाद झारखंड एटीएस और कोलकाता एसटीएफ में कार्रवाई की. धनबाद के महुदा में जब छापामारी हुई तो भारी संख्या में निर्मित और अर्ध निर्मित हथियार बरामद हुए. इसी तरह बोकारो में भी हथियार बरामद किए गए. जानकारी के अनुसार हथियारों की सप्लाई ट्रक में लोड सामान के बीच में छुपा कर की जा रही है. अब  तो बंगाल एसटीएफ और झारखंड एटीएस की नजर धनबाद-बोकारो पर टिक गई है. एक्शन के बाद सफलता भी मिल रही है. महुदा में अवैध फैक्ट्री पकड़ाने के बाद बंगाल एसटीएफ और झारखंड एटीएस ने बोकारो में एक अवैध हथियार सप्लायर गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई है. अवैध हथियार फैक्ट्री का भी खुलासा हुआ है. 

कोलकाता एसटीएफ तथा झारखंड एटीएस  का एक्शन हुआ तेज 

दरअसल, कोलकाता एसटीएफ तथा झारखंड एटीएस बंगाल में अवैध हथियारों की धर-पकड़  के बाद एक्शन में है. गिरफ्तार अपराधियों से मिली जानकारी के बाद धनबाद-बोकारो में छापामारी की गई. सूचना सटीक होने की वजह से सफलता भी मिली. इसी टीम ने धनबाद के महुदा में छापामारी कर अवैध आर्म्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था. भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए थे. सूत्र बताते हैं कि इस छापेमारी में मिली सफलता के बाद जब टीम ने अपराधियों के नेटवर्क को खंगालना  शुरू किया तो बोकारो के जरीडीह बाजार में अवैध हथियार फैक्ट्री का पता चला. हालांकि यह फैक्ट्री पूरी तरह से रिहायशी इलाके में थी. सटीक जानकारी मिलने के बाद छापेमार टीम को सफलता मिल रही है. 
 
रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadJharkhandBiharMungerHathiyar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.