✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नये सड़क के निर्माण होने से पतरातू प्रखंड से बड़कागांव की दूरी और भी होगी सुगम: अंबा प्रसाद

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 1:36:12 PM

पतरातू (PATRATU): विधायक अंबा प्रसाद की अनुशंसा पर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातू प्रखंड के डाढ़ीडीह सरना हाई स्कूल से टेरपा होते हुए बड़कागांव प्रखंड के उरेज, आगों, अंबाटोला होते हुए तलसवार तक की सड़क का निर्माण लगभग 78 करोड़ों रुपए की लागत से होगा. बता दें कि विगत दिनों पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव से मुलाकात कर विधायक अंबा प्रसाद ने सड़क निर्माण का अनुशंसा पत्र सौंपा था. और जर्जर सड़क को लेकर ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल सड़क निर्माण की स्वीकृति करने के लिए कहा था.

जल्द होगी को प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त

विधायक की अनुशंसा पर अधीक्षण अभियंता, अग्रिम योजना अंचल, पथ निर्माण विभाग ने मुख्य अभियंता, केंद्रीय निरूपण संगठन, पथ निर्माण विभाग को डीपीआर समर्पित कर दिया है. बहुत जल्द इस सड़क को प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होगी और कैबिनेट से उक्त प्रस्ताव को स्वीकृति दिलाने का कार्य किया जाएगा. इस मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि उक्त सड़क निर्माण होने से पतरातू प्रखंड से बड़कागांव प्रखंड की दूरी और भी सुगम हो जाएगी तथा लोगों को एक विकल्प मार्ग प्राप्त होगा तथा पतरातू से सीधे बड़कागांव जाने के लिए सौंदा जाने की आवश्यकता नहीं होगी.

पतरातू प्रखंड के अन्य इन सड़कों के निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक अंबा प्रसाद के लगातार प्रयासों के बदौलत पतरातू प्रखंड के प्रखंड के ग्राम घुटवा बजरंगबली मंदिर से मसमोहना साईं मंदिर तक लगभग 2 किलोमीटर की सड़क निर्माण की स्वीकृति हो गई है उक्त सड़क निर्माण लगभग 99 लाख की लागत से हो रहा है जिसकी निविदा भी जारी कर दी गई है. इसके साथ ही ग्राम तालाटांड मुख्य पथ से तहसील होते हुए कुंबटोली तक लगभग 1 किलोमीटर की सड़क निर्माण के लिए भी निविदा जारी कर दी गई है. और उक्त सड़क 95 लाख 94 हजार की लागत से स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के अनुशंसा पर ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा किया जाएगा. 

लोगों को सुविधा उपलब्ध कराना ही उद्देश्य

मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा क्षेत्र के सभी हिस्सों में अधिक से अधिक नयी सड़कों और खराब पड़े सड़कों के जीर्णोद्धार कार्य को धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है. बड़कागांव विधानसभा विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. लोगों को सुगम पथ की सुविधा उपलब्ध हो यह हमारा लक्ष्य है. वहीं सड़कों के निर्माण की स्वीकृति हासिल होने पर ग्रामीणों में काफी खुशी का माहौल है और सभी ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के प्रति धन्यवाद और आभार प्रकट किया है.

रिपोर्ट: जयंत कुमार, रामगढ़

Tags:road construction in ramgarhramgarh mein road constructionamba pradasd road constructionthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.