✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वक्त बदला तो कोयला कंपनियों की "बादशाहत " भी खत्म हो गई,जानिए- कितना कोयला पर अब कितना कैश बैक

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 16, 2026, 8:54:07 AM

धनबाद(DHANBAD): यह बात तो अब  लगभग साफ हो गई है कि देश और दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया की कोयला बिक्री में "बादशाहत" अब समाप्ति की ओर है. उपभोक्ताओं को तरह-तरह से आकर्षित करने के लिए कंपनी लेवल पर तरह-तरह के प्रयास किये  जा रहे हैं.  शनिवार को कोल्  इंडिया की  सबसे बड़ी इकाई बीसीसीएल की ओर से कंज्यूमर मीट का आयोजन किया गया.  इसमें उपभोक्ताओं को कंपनी की ओर से बताया गया कि बीसीसीएल  कोयले की खरीद में भारी डिस्काउंट दे रही है. 

कंज्यूमर मीट में खरीदारों को बताया गया कंपनी की योजना 

 इस बैठक में कोयला व्यवसाययों, विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधि तथा उपभोक्ता पहुंचे हुए थे.  बीसीसीएल के सीएमडी  ने कहा कि कंपनी अपने सभी उपभोक्ताओं एवं हित धारकों की जरूरत को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.  पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता का  कोयला उपलब्ध कराना तथा  निर्धारित समय में कोयला देना कंपनी की प्राथमिकता है.  इसके लिए निरंतर प्रयास किये  जा रहे हैं.  डिस्काउंट को  भी बताया गया .  बता दें कि बीसीसीएल बोर्ड की बैठक में इस डिस्काउंट की घोषणा पहले ही की जा चुकी है.  अब इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है.  जिससे कि कोयले के खरीदार कंपनी की ओर आकर्षित हों.  

वह भी एक समय था और आज भी एक समय है 

एक समय था जब कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों  की कोयला बिक्री में एकाधिकार था.  दर  भी कंपनी ही निर्धारित करती थी और कोयला देने के नियम में जब चाहा जैसा चाहा  बदलाव किया , लेकिन अब स्थिति बदल गई है.  कोयला उत्पादन और बिक्री में अब कोल्  इंडिया का मोनोपॉली  टूट गई है.  प्राइवेट प्लेयर्स की एंट्री ने कोल इंडिया को इस कदर बाध्य  कर दिया है कि अब कोयले की बिक्री पर डिस्काउंट सिस्टम लागू करना पड़ा है.  यह सिस्टम कोल इंडिया की सेहत पर कितना असर डालेगा, यह आगे देखने वाली बात होगी।  डिस्काउंट सिस्टम की शुरुआत कोल इंडिया की सबसे बड़ी इकाई बीसीसीएल से हो रही है. 

कितना कोयल उठाव पर कितना मिलेगी छूट 

अब बीसीसीएल से कोयला उठाने वाले उपभोक्ताओं  को ई ऑक्शन  में ₹100 से लेकर ₹600 तक प्रतिटन  डिस्काउंट मिलेगा।  छूट का विवरण:₹100/टन: 500-4,000 टन (रोड मोड) या  रेक (रेल मोड) के लिए,₹200/टन: 4,001-12,000 टन या 2-3 रेक के लिए,₹300/टन: 12,001-20,000 टन या 4-5 रेक के लिए,₹400/टन: 20,001-40,000 टन या 6-10 रेक के लिए,₹500/टन: 40,001-80,000 टन या 11-20 रेक के लिए,₹600/टन: 80,000 टन से अधिक या 20 रेक से अधिक के लिए. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadJharkhandBCCLCash BackUpbhokta

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.