✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चुनाव की घोषणाा के साथ गिरिडीह और बोकारो में आदर्श आचार संहिता लागू, डुमरी में होगा नामांकन तो गिरिडीह में मतगणना 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:13:00 PM

गिरिडीह(GIRIDIH): सात राज्यों में उपचुनाव की घोषणा मंगलवार को कर दिया गया. वहीं गिरिडीह के 33-डुमरी विस चुनाव की घोषणा होने के साथ ही जिला प्रशासन मंगलवार से ही शांतिपूर्ण तरीके के बीच मतदान और मतगणना कराने की प्रकिया में जुट गए है. देर शाम डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने प्रेसवार्ता कर कई जानकारी दी . इस दौरान डीसी के साथ अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा, डीएसपी संजय राणा और डुमरी अनुमंडल के न्यू एसडीपीओ सुमित प्रसाद भी मौजूद थे.

गिरिडीह और बोकारो में आदर्श अचार संहिता लागू 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव की घोषणा के साथ गिरिडीह और बोकारो में आदर्श अचार संहिता लागू कर दिया गया है. और अब दोनों जिलों में ही इसे सख्ती से लागू कराया जाएगा. नई योजनाओं का शिलान्यास बंद रहेगा, तो पुरानी योजनाएं चालू रहेगी. और ना ही अब किसी योजना का उद्घाटन हो पाएगा. डीसी ने जानकारी देते हुए कहा कि गुरुवार से नामांकन की अधिसूचना भी जारी होने के साथ नामांकन की प्रकिया शुरु कर दी जाएगी. नामांकन की प्रकिया डुमरी अनुमंडल में किया जाएगा. 

10 अगस्त से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया 

सहायक निर्वाची पदाधिकारी डुमरी एसडीएम होगें. और मतगणना भी गिरिडीह के पचंबा स्थित कृषि बाजार समिति परिसर मंे होगा. लेकिन गिरिडीह और बोकारो में एक-एक कंट्रोल रुम कार्यरत होगा. पुलिस विभाग का भी चुनाव सैल अगल से काम करेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि 10 अगस्त से शुरु होने वाले नामांकन की प्रकिया 17 अगस्त तक जारी रहेगी. जबकि नामांकन पर्चा का स्क्रूटनी 18 अगस्त और नामांकन वापस लेने की तिथि 21 अगस्त तय किया गया है. 

डुमरी विस में पांच सितबंर को मतदान

पूरे डुमरी विस में पांच सितबंर को मतदान किया जाएगा. जबकि मतगणना की प्रकिया 10 सितबंर को होने के साथ चुनाव के सारे प्रकिया को पूरा कर लिया जाएगा. जानकारी देते हुए कहा कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी वोटर अपना मतदान आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त पासबुक, ड्राईविंग लाईसेंस, भारतीय पासपोर्ट समेत चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार दस्तावेजों के सहारे मतदान कर सकेगे.  डुमरी में एक मॉडल बूथ का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए पदाधिकारियों से विचार-विर्मश किया जा रहा है.

डुमरी विस में मतदान केन्द्रों की संख्या 373

प्रेसवार्ता के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि डुमरी विस में मतदान केन्द्रों की संख्या 373 है. इसमें डुमरी प्रखंड में 199 है तो नावाडीह में 129 और चन्द्रपुरा में ही 45 मतदान केन्द्र है. जिसमें मतदान केन्द्र भवन 240 है. वोटरों की संख्या को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पूरे डुमरी में कुल वोटरों की संख्या 2 लाख 98 हजार 629 है. इसमें पुरुष वोटरों की संख्या 82 हजार 840 तो महिला वोटरों की संख्या 76755 है.

रिपोर्ट:दिनेश कुमार

Tags:JharkhandGiridihBy electionडुमरी उपचुनावDumri bypoll

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.