✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाबा बैद्यनाथ के सहारे भाजपा की संताल पर नज़र, एक साथ सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:58:36 AM

रांची(RANCHI): 2024 में संथाल में मजबूती के साथ वापसी करने के लिए भाजपा अभी से रेस है. संगठन को मजबूत करने को लेकर सभी नेता संथाल का दौरा कर पार्टी की ओर लोगों को रुझाने की कोशिश कर रहे है. इस दौरान संथाल के सैकड़ो लोगों ने एक साथ भाजपा का दामन थामा है. प्रदेश कार्यालय में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने माला और अंग वस्त्र पहना कर किया है. कार्यक्रम की शुरुआत बैद्यनाथ धाम देवघर से आये पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ किया. अगर हम बात करें संताल की तो इस क्षेत्र में गृह मंत्री अमित शाह सम्मेलन कर चुनावी संखनाद कर चुके है.

झामुमो का गढ़ है संताल परगाना

अगर बात संताल परगाना की करें तो इस क्षेत्र को झामुमो का गढ़ माना जाता है. यहां झामुमो चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करती है. लेकिन अब भाजपा संताल परगना में अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रही है. संताल में 14 विधानसभा की सीट है जिसपर महागठबंधन 10 पर कब्जा जमाए हुए है. भाजपा की झोली में सिर्फ चार सीट ही नसीब हुई थी.2019 चुनाव के बाद से ही भाजपा के शीर्ष नेताओं की नज़र संताल पर है. संताल में संगठन को कैसे मजबूत करें इसे लेकर मंथन चल रहा है. इस मंथन के बाद बड़ी संख्या में अन्य पार्टी छोड़ लोग भाजपा में शामिल हो रहे है. इससे भाजपा उत्साहित है. और इसका परिणाम क्या होता है यह 2024 के चुनाव में ही पता चलेगा.

अन्य पार्टियों का मोह छोड़ लोग हो रहे भाजपा में शामिल

भाजपा में शामिल होने वाले निरंजन सिंह ने बताया कि कांग्रेस और झामुमो में अब कोई रहना नहीं चाहता है. यह संगठन सिर्फ झूठ और लूट का बच गया. भाजपा देश और राज्य के विकास पर काम करती है. यही कारण है कि अन्य पार्टी से मोह भंग होने के बाद अब लोग वापस भाजपा की ओर रुख कर रहे हैं.

भाजपा में शामिल होने वाले निरंजन सिंह,महिपाल सिंह,दिवाकर सिन्हा, डॉ रिंकू सिंह,कौशर अंसारी, प्रकाश हेम्ब्रम, फ्रांसीसी मुर्मू, समेत सैकड़ो लोगों ने एक साथ भाजपा का दामन थामा है. इससे पहले सभी कांग्रेस, झामुमो और राजद में रह चुके है.लेकिन भाजपा में शामिल होने वाले लोगों का मानना है कि उन्हें संगठन में सम्मान नहीं मिल रहा था.जिस कारण वह संगठन छोड़ भाजपा को जॉइन किया है.

रिपोर्ट. समीर हुसैन 

Tags:With Baba's supportBJP's Santal is eyeinghundreds of peoplejoined BJP together

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.