✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

क्या सुधरेगी एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था! लापरवाह डॉक्टरों पर कैमरों का पहरा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: March 31, 2024,
Updated: 4:41 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर स्थित कोल्हान के सबसे बड़े एमजीएम अस्पताल की सुरक्षा अब सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी.पूरे अस्पताल परिसर में कुल 80 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है.इन कैमरों से अस्पताल में हो रहे चोरी के साथ ही डॉक्टर पर लग रहे लापरवाही के आरोप पर भी विशेष रूप से नजर रखी जाएगी. अस्पताल प्रबंधन, सीसीटीवी कैमरे से हर पल की अस्पताल के चप्पे चप्पे पर नजर रखेगा. अस्पताल प्रबंधन ने कैमरे पर नजर रखने के लिए एक टीम का गठन किया है.जिससे मरीजों की परेशानी के साथ डॉक्टर और नर्स की लापरवाही पर विशेष नजर  रहेगी.    

पूरे कमरे की सुरक्षा आब सीसीटीवी कैमरे से रखी जा रही है 

  आपको बताये कि जमशेदपुर में निजी अस्पताल से कई गुना बेहतर अब सरकारी एमजीएम अस्पताल हो रहा है. निजी अस्पताल की व्यवस्था अब सरकारी अस्पताल में देखने को मिल रही है. अब अस्पताल में मरीज से मिलने जाने के लिए पास की जरूरत होगी.अस्पताल के अधीक्षक ने कहा कि पूरे कमरे की सुरक्षा आब सीसीटीवी कैमरे से रखी जा रही है, जिसमे मरीज की हो रही सामानों की चोरी पर लगाम लगेगा, तो वहीं अस्पताल में आए दिन डॉक्टर या नर्स की ड्यूटी में कोई लापरवाही ना करें उस पर भी विशेष नजर रहेगी.अस्पताल प्रबंधन की एक टीम सीसीटीवी कैमरे से लापरवाह लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेगी, अब मरीज के साथ सिर्फ एक ही व्यक्ति उसके बेड के पास जा सकेगा, जिससे अस्पताल के वार्डों में भीड़ नहीं दिखेगी. 

एमजीएम हॉस्पिटल की व्यवस्था बेहतर करने का प्रयास जारी है

 वहीं मरीज को देखने के लिए अस्पताल में सुबह शाम समय दिया गया है, इस समय परिजन अपने मरीज से मिल सकेंगे, अस्पताल कैंपस में एंबुलेंस और डॉक्टर के वाहनों को छोड़ अन्य वाहन का प्रवेश बंद कर दिया गया है.एमजीएम हॉस्पिटल को बेहतर करने का प्रयास जारी है. वहीं पूरे अस्पताल कैंपस में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं.इन सभी की जानकारी आम लोगों को मिल सके.अस्पताल में किए गए इस प्रयास का आम लोगों ने भी सराहना की है. लोगों ने कहा कि कैमरे लगने से मरीजों की सामानों की चोरी पर लगाम लगेगी तो वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर की मनमानी भी पूरी तरह से बंद होगी.  

रिपोर्ट-रंजीत ओझा  

Tags:MGM HospitalMGM Hospital kolhanMGM Hospital jamshedpurMGM Hospital jharkhandMGM Hospital mangoMGM Hospital newsMGM Hospital news todayKolhan's biggest hospitalKolhan's biggest hospital mgmKolhan's biggest hospital newssystem of MGM HospitalThe system of MGM Hospital is improvingNow careless doctors will be monitored with a third eye80 cameras installed80 cameras installed in mgmjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.