✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में आज 5 बजे के बाद खुलेंगी शराब दुकानें या रहेगा ड्राई डे जारी? जानिए

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 23, 2026, 12:02:57 PM

रांची(RANCHI): 23 फरवरी यानि आज नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्यभर में प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए पुलिस विभाग, जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग सहित सभी संबंधित एजेंसियां सतर्क मोड में हैं. चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो, इसे ध्यान में रखते हुए कई एहतियाती फैसले लिए गए हैं.

इसी कड़ी में राज्य सरकार ने शराब की बिक्री और वितरण पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है. आधिकारिक निर्देश के मुताबिक 21 फरवरी की शाम 5 बजे से 24 फरवरी की सुबह 7 बजे तक पूरे राज्य में ड्राई डे प्रभावी रहेगा. इस अवधि में देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें, बार, होटल, रेस्टोरेंट तथा अन्य अधिकृत विक्रय केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे. किसी भी प्रकार की शराब की बिक्री, परोसने या वितरण की अनुमति नहीं होगी.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों या संस्थानों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम और अन्य प्रासंगिक कानूनी धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय चुनाव के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि मतदाता बिना किसी दबाव या व्यवधान के अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग कर सकें.

Tags:• Jharkhand news• Jharkhand latest news• Jharkhand latest updates• ranchi mein sharab dukaan• kya sharab ka dukaan khula rahega• liquor shop in ranchialcohol ban in ranchRANCHImunicipal elections

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.