✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

क्या अब बंद हो जाएगी मइंयां योजना! हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान हेमंत का बड़ा बयान

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:54:53 AM

रांची(RANCHI):  झारखंड में मइयां सम्मान योजना के विरुद्ध झारखंड हाई कोर्ट में दाखिल जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होने है. यह सुनवाई ऐसे समय पर चल रही है जब राज्य में चुनावी माहौल है. अब इस मसले पर कोर्ट का क्या रुख होता है यह तो सुनवाई के बाद ही तय होगा. लेकिन इस सुनवाई से पहले हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट लिख कर भाजपा को निशाने पर लिया है. हेमंत सोरेन ने इस योजना के खिलाफ दायर याचिका को राजनीति से प्रेरित बताया है.

दरअसल झारखंड में बिष्णु साहू नामक व्यक्ति ने झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है. इस याचिका में फ्री में पैसे बाटने का विरोध किया है. कोर्ट में याचिका कर योजना को बंद करने की अपील की गई है. इस याचिका में पहला पार्टी विष्णु साहू और दूसरा झारखंड सरकार है. अब इस योजना को लेकर देर शाम तक सुनवाई हो सकती है. सभी की नजर कोर्ट पर है आखिर इसपर कोर्ट का रुख क्या होने वाला है.

वहीं राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन पक्ष रख रहे है. सरकार पक्ष का मानना है कि बेटी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए इस योजना को लाया गया है. जिससे अपनी जरूरतों को बेटी खुद पूरा कर सके. किसी पर निर्भर नहीं रहे. इस योजना का  चलना बेटियों के हित में जरूरी है. इस बीच ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि मइंयां योजना को बंद करने के लिए तानाशाहों ने याचिका दायर की है उसकी आज सुनवाई है. आपकी अबुआ सरकार राज्य के सबसे बड़े अधिवक्ता से इस लड़ाई लड़वा रही है. इस केस में झारखंडी जीतेगा हम हार मानने वालों में नहीं है.                           

Tags:maiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojana jharkhandjharkhand mukhyamantri maiya samman yojanajharkhand maiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojana online applymukhyamantri maiya samman yojana statusjharkhand maiya samman yojana online applymukhyamantri maiya samman yojana jharkhandmaiya samman yojana online form kaise bharemaiya yojana dusra kist kab aaegamaiya yojana teesra kist kab milega

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.