✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोहरदगा में जंगली हाथी का प्रकोप, खेत में काम कर रही महिला को रौंदा, मौके पर ही मौत

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 26, 2026, 11:45:48 AM

लोहरदगा (LOHARDAGA): जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेदाल टंगरा टोली गांव में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई  है. एक महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ खेत में काम कर रही थी तभी एक जंगली हाथी ने अचानक महिला पर हमला कर दिया. बता दें, महिला की पहचान प्रतिमा उराइन के रूप में हुई है.

इस घटना के बाद हाथी को देखकर आसपास के लोग और परिवार के सदस्य जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इसी अफरातफरी में महिला का एक बच्चा खेत में ही गिर गया, लेकिन आश्चर्य की बात है की हाथी ने बच्चे या अन्य किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. हालांकि, हाथी ने प्रतिमा उराइन को अपनी चपेट में ले लिया और उन्हें बुरी तरह रौंद डाला, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

इस घटना के तुरंत बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र हुए और महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस हादसे के बाद से मृतका के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम का माहौल है. ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश और डर है कि हमलावर हाथी अभी भी उसी इलाके में मौजूद है, जिससे क्षेत्र में लगातार दहशत बनी हुई है. ग्रामीण अब स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके.

Tags:Lohardaga elephant attackwild elephant encounter JharkhandBhandra Lohardaga newselephant tramples womanhuman wildlife conflict JharkhandLohardaga forest departmentwild elephant menaceJharkhand village elephant newselephant attack compensationBedal Tangra Toli event

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.