✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका :अजब प्रेम की गजब कहानी, प्रेमी के साथ मिलकर चली थी पति की हत्या करने, मारा गया प्रेमी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:44:22 AM

दुमका (DUMKA): दुमका जिला के जामा थाना क्षेत्र के कैराबनी गांव के पास 11 अक्टूबर को एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया था. मृतक की पहचान देवघर जिला के पालोजोरी थाना क्षेत्र के कडरासाल निवासी विष्णु कुमार कापरी के रूप में हुई थी. इस बाबत मृतक के पिता ने जामा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मामले को दुमका पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया और गुरूवार को इस हत्याकांड का उद्भेदन कर दिया. जामा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में जरमुंडी एसडीपीओ शिवेंद्र ने इसकी जानकारी दी.

क्या है मामला 
हत्या का कारण काफी चौकाने वाला है. दरअसल बिष्णु का अवैध संबंध वीरेंद्र की पत्नी सुनीता के साथ था. इसकी जानकारी वीरेंद्र को हो गयी थी. बिष्णु और सुनीता ने मिलकर इस अवैध संबंध में दीवार बन रहे वीरेंद्र की हत्या की योजना बनायी. योजना के अनुसार सुनीता अपने पति के साथ शौच के लिए झाड़ी में गयी, जहां पहले से विष्णु घात लगाए बैठा था. विष्णु ने बीरेंद्र पर हमला भी किया लेकिन वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकला. भाग कर वह घर पहुंचा और घटना की जानकारी अपने घर और ससुराल वालों को दी. इधर वीरेंद्र के बच निकलने के बाद विष्णु और सुनीता झाड़ी में छिप गया. दोनों झाड़ी से निकलकर भागने की योजना बना रहा था कि वीरेंद्र और उसके परिजन सुनीता को ढूंढते-ढूंढते फिर झाड़ी में पहुंच गए. विष्णु को सुनीता के साथ देखते ही परिजन आग बबूला हो गए और सबने मिलकर उसकी हत्या कर दी.

घटनास्थल से मिली चप्पल ने की जांच में मदद

हत्या के इस मामले में पुलिस ने देवघर जिला के पालोजोरी थाना के कडरासाल निवासी वीरेंद्र भंडारी और उसकी पत्नी सुनीता देवी के साथ-साथ दुमका जिला के जरमुंडी थाना क्षेत्र के बनकटी निवासी कामदेव ठाकुर को गिरफ्तार किया है. जबकि दो आरोपी की तलाश जारी है. हत्या का कारण विष्णु कुमार का वीरेंद्र भंडारी की पत्नी सुनीता देवी के साथ अवैध संबंध बना.  घटनास्थल पर वीरेंद्र भंडारी और उसकी पत्नी का चप्पल छूट गया था जिससे पुलिस को अनुसंधान में काफी मदद मिली.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.