☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मुर्गा काटने वाले चॉपर से पत्नी की काट कर की हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच 

मुर्गा काटने वाले चॉपर से पत्नी की काट कर की हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच 

रांची(RANCHI): शादी के वक्त पत्नी के साथ पति सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करता है. पत्नी अपने घर बार छोड़ पति के साथ रहती है. हर सुख दुख का साथी पति होता है. लेकिन जब वही पति, पत्नी की हत्या कर दे तो फिर पत्नी किसपर भरोसा करेगी. ऐसा ही दिल दहला देने वाली वारदात बुंडू से सामने आया है. यहां मामूली सी विवाद पर सनकी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया.

कटर से ही पत्नी को काट कर उतारा मौत के घाट

दरसअल मामला शनिवार सुबह 8 बजे का है. बुंडू थाना क्षेत्र के डामरी गांव में अशोक कुमार ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी. मृतका सुनीता देवी को मुर्गा काटने वाले कटर से उस पर वार कर दिया. कटर से ही पत्नी को काट कर मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति बाइक से फरार हो गया है.

मामले की जांच कर रही है पुलिस 

बताया जा रहा है कि अशोक कुमार बुंडू में मुर्गा की दुकान संचालन करता है. उसके पिता के मुताबिक वह मानसिक रूप से ठीक नहीं है. उसका इलाज पूर्व में CIP में हो चुका है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. वहीं मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.

रिपोर्ट: समीर हुसैन 

Published at: 07 Jan 2023 03:12 PM (IST)
Tags:JharkhandRanchiWifeMurder

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.