✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अवैध संबंध में पत्नी बन रही थी बाधक तो पति ने जलती गैस चूल्हे में फेंका, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती  

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:17:28 AM

दुमका (DUMKA) : दुमका नगर थाना क्षेत्र के जरूवाडीह मुहल्ला में रविवार की रात एक पति ने पत्नी को जलती गैस चूल्हे पर फेंक दिया. कपड़ा में आग पकड़ने के कारण पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई. जिसे मायके वालों ने इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं ससुराल वाले घटना के बाद घर से फरार हो गए.

बता दें कि जरूवाडीह निवास संजीव गुप्ता की शादी 10 वर्ष पूर्व उसी मुहल्ले के रखी गुप्ता से हुई थी. लेकिन शादी के बाद से ही दोनों का विवाद होता था. राखी की माँ का आरोप है कि 2 वर्षों से दामाद संजीव का अवैध संबंध रिश्ते की एक युवती से था. पत्नी हमेशा इसका विरोध किया करती थी. रविवार की रात भी इसी मुद्दे को लेकर पति पत्नी के बीच तकरार हो गयी. बात इतनी बढ़ गयी कि संजीव ने अपनी पत्नी को चलती गैस चूल्हे पर फेंक दिया. जिससे राखी के कपड़े में आग पकड़ लिया और इसकी लपटो से वह गंभीर रूप से झुलस गई. घटना के बाद पति सहित ससुराल वाले घर से फरार हो गए. इसके बाद राखी की बेटी ने अपनी नानी को फोन कर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही राखी के मायके वाले पहुँचे और राखी को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. जहाँ उसका इलाज चल रहा है. मायके वालों द्वारा इसकी जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गयी. नगर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच में जुट गई है. फिलहाल आरोपी पति फरार है.

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:Wife was becoming a hindrance in illegal relationshipthen husband threw wife on burning gas stovehospitalized in critical conditiondumka newsdumka crime newsjharkhand newstrending news dumka

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.