✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाजार जाने से इनकार करने पर पत्नी ने पत्थर से कूच कर की पति की हत्या, जानिए पूरा मामला

BY -
Padma Sahay
Padma Sahay
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:51:53 AM

रांची ( RANCHI): झारखंड में इन दिनों हत्या और अपराध का तांडव जारी है. रुबिका की जघन्य हत्या की खबर के बाद एक गंभीर मामला खूंटी से आ रहा जहां एक पत्नी ने अपने पति की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि मृतक पति ने पत्नी को बाजार ले जाने से मना कर दिया था . इस बात से नाराज पत्नी ने भी झगड़े शुरू कर दिए और घरेलू विवाद हत्या में बदल गई. बता दें झारखंड के खूंटी जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक महिला ने अपनी पति की ईंट से मारकर हत्या कर दी. वहीं, सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. महिला का नाम कलावती है. वहीं, मृतक का नाम अर्जुन सिंह है. घटना सोनपुरगढ़ गांव की है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है. घटनास्थल का भी जायजा लिया गया है. इस पूरे मामले में मृतक अर्जुन सिंह के चाचा कलेश्वर सिंह ने महिला के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि महिला बाजार जाने की जिद्द कर रही थी और उसका पति मना कर रहा था. दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था. तभी महिला ने अचानक ही अपने पति पर ईंट से हमला बोल दिया. उसने अपने पति को ईंट से कई जगह मारा.

घटना की जांच में जुटी पुलिस, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक,  महिला ने अपने पति के सिर पर ईंट से वार किए,  जिससे वह बेहोश हो गया. सिर से खून निकलने लगा. इस बीच, पड़ोस के कुछ लोग भी पहुंचे. लेकिन, महिला ने उनसे भी झगड़ा करना शुरू कर दिया. इस वजह से वह लोग घर चले गए. वह अपने पति को अपने कमरे में ले गई. बाद में पता चला कि उसकी मौत हो गई है. रविवार सुबह को परिजनों ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की वहीं, इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम कराने की कवायद में पुलिस जुटी है. पहली नजर में आपसी विवाद में हत्या का मामला सामने आ रहा है.

Tags:THE NEWS POSTKHUNTI NEWSWIFE KILLS HUSBAND

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.