✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, 15 लाख के गहने-नकदी भी ले गई साथ

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 22, 2026, 11:45:26 AM

पलामू (PALAMU): जिले के शहर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाहिता महिला अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई. इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. बताया जा रहा है कि महिला घर में रखे कीमती गहने और नकदी भी अपने साथ ले गई है.

15 लाख के आभूषण गायब 

परिवार के मुताबिक, महिला करीब 15 लाख रुपये के आभूषण और लगभग एक लाख रुपये नकद लेकर गई है. इससे परिवार को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सामाजिक रूप से भी बड़ा झटका लगा है. जानकारी यह भी है कि महिला अपने दो साल के बच्चे को भी साथ ले गई, जिससे मामला और गंभीर हो गया है.

महिला का अब तक सुराग नहीं 

महिला के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने कई दिनों तक उसकी तलाश की. रिश्तेदारों और जान-पहचान के लोगों से भी संपर्क किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. अंततः परिवार ने शहर थाना में शिकायत दर्ज कर पुलिस से मदद की मांग की.

स्थानीय युवक पर भगाने का आरोप 

परिजनों ने रांची के हरमू इलाके के एक युवक पर महिला को भगाने का आरोप लगाया है. पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि दोनों के बीच पहले से संपर्क था और कई बार समझाने के बावजूद बातचीत जारी रही. परिवार का यह भी दावा है कि युवक की ओर से धमकी भी दी जाती थी. महिला के पति ने आरोप लगाया है कि उसे पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी थी, लेकिन उस समय इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया. अब वही विवाद इस घटना के रूप में सामने आया है.

मामले की पड़ताल कर रही पुलिस 

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और महिला व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को खोजकर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

Tags:palamupalamu newspalamu news latestlatest newsjharkhand newsnews updatepalamu love affairpalamu love affair newswife eloped with lover in palamuwife illicit relationship

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.