✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, शव को पेड़ पर लटकाया

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 11:59:53 PM

दुमका(DUMKA): 16 मई को जामा थाना पुलिस को सूचना मिली कि जामा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कुरमन गांव के पास चर्च परिसर में एक अज्ञात पुरुष का शव आम का पेड के दो टहनी के बीच फंसा हुआ है.  मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया.  उस वक्त शव की पहचान नहीं हो पाई थी.  बाद में मृतक के भाई धनाडीह निवासी रसीलाल मुर्मू ने शव की पहचान अपने भाई रविन्द्र मुर्मू पिता लुखीराम मुर्मू के रूप में की.  रसीलाल मुर्मू ने थाना में एक लिखित आवेदन दिया, जिसमें  लिखा गया कि मृतक रविन्द्र मुर्मू की पत्नी रासमुनी हेम्ब्रम 06 मई से घर में दो बच्चा को छोडकर भागी हुई है.  रासमुनी हेम्ब्रम का प्रेमी राजीव मुर्मू फाड़ासीमल का रहने वाला है.  भाई ने आशंका जताई कि  रासमुनी हेम्ब्रम और उसका प्रेमी राजीव मुर्मू  द्वारा ही रविन्द्र मुर्मू की हत्या की गई है.  

पुलिस के समक्ष आरोपी ने गला दबा कर हत्या की बात स्वीकार्य किया

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, जरमुण्डी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राजीव मुर्मू एवं रासमुनी हेम्ब्रम को संदेह के आधार पर  फाड़ासिमल गांव स्थित राजीव मुर्मू के घर से हिरासत में लेकर गहन पूछताछ किया गया.  पूछताछ के क्रम में राजीव मुर्मू एवं रासमुनी हेम्ब्रम द्वारा अपराध स्वीकार किया गया.  जिसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया.  दोनों ने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में गला दबा कर हत्या करने देने की बात को स्वीकार किया.

Tags:Wife along with her lover killed her husband and hung his body on a treedumka newsjharkhand newsdumka latest newsdumka news todaydumkalatest newshindi newsankita news dumkadumka crime newsankita case dumka newsbreaking newsdumka rape newsnewsankita dumka jharkhand newsdumka news updatesdumka ankita casedumka caseenglish news livedumka rape cases newsankita dumkadumka ankita newsankita dumka newsjharkhand news todaydumka news in hindiankita dumka casejharkhand latest newsdumka ka newsDumka news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.