✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बदले राजनीतिक परिदृश्य में पहली बार धनबाद में जुट  रेलकर्मी क्यों सरकार को घेरने की करेंगे तैयारी!! 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:10:30 PM

धनबाद(DHANBAD): ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 33 वीं केंद्रीय परिषद की बैठक  धनबाद में गुरुवार  से शुरू हो रही है.   तैयारी के लिए अपर महामंत्री मोहम्मद ज़्याउद्दीन के नेतृत्व में धनबाद मंडल के ईसीआरकेयू के सभी सक्रिय सदस्य जोर-शोर से तैयारी कर रहे है. जोनल स्तर पर इस मुख्य बैठक में ईसीआर के यू  के अध्यक्ष डी के पांडे  एवं  महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव  सहित सभी केन्द्रीय पदाधिकारी एवं पांचों मंडलों की  चौवन शाखाओं के  प्रतिनिधि के रूप में सभी केन्द्रीय परिषद सदस्य उपस्थित रहेंगे.   विशिष्ट अतिथि के रूप में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्रा का भी आगमन हो रहा है.   

उक्त जानकारी देते हुए अपर महामंत्री  मो ज़्याऊद्दीन ने बताया कि यह बैठक कई नजरिये से महत्वपूर्ण बैठक  होगी.  रेल कर्मचारियों में यह भी उत्सुकता है कि महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा  नई पेंशन स्कीम  समाप्त कर पुराने पेंशन लागू करने और आठवें वेतन आयोग के गठन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों पर केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय के रुख की क्या जानकारी देते है.  उन्होंने कहा कि इस बैठक में लोकसभा चुनाव के बाद  ईसीआरकेयू  की पूर्व मध्य रेल जोन में यह पहला कार्यकर्ता समागम होगा.  जिसमें बदले  राजनीतिक परिदृश्य में  रेलकर्मियों के विभिन्न मांगों पर भविष्य के आंदोलन की दशा और दिशा पर चर्चा की जाएगी. 

ऑडिटोरियम में बैठक की तैयारियों के मौके पर एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी ओ पी शर्मा, ईसीआरकेयू के   सहायक महामंत्री ओमप्रकाश, केन्द्रीय संगठन मंत्री सौमेन दत्ता एवं नेताजी सुभाष, पूर्व केन्द्रीय संगठन मंत्री वी डी सिंह,पी के सिन्हा,एन के खवास,आर के सिंह,विश्वजीत,सुदर्शन, राजीव कुमार सिंह,सुबोध कुमार, रामा गुप्ता,धनंजय कुमार, कलीमुद्दीन,अजीमुद्दीन,मंटू,अरूण,ए के दास,अमरजीत आदि उपस्थित रहे.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Tags:dhanbadrailuniondemandrailway worker

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.