✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मंईयां सम्मान योजना से क्यों कट गया 16 लाख महिलाओं का नाम, जानिए वजह

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:52:26 AM

रांची(RANCHI): झारखंड की कई मंईयां अब तक खाते में 7500 रुपए आने का इंतजार कर रही हैं. सरकार के वादे के मुताबिक होली से पहले कई लाभूक महिलाओं के खाते में 7500 रुपए भेज दिए गए. लेकिन अब भी बड़ी संख्या में लाभूक महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें अब तक योजना की राशि नहीं मिली है. वहीं, इस बीच योजना के लाभार्थियों की सूची में बड़ा फेरबदल कर दिया गया है. कई लाभूक महिलाओं के नाम योजना से हटा दिए जाने की बात सामने आ रही है. जिससे राज्य भर में हंगामा मच गया है.

जिन लाभूक महिलाओं को अब तक योजना की राशि नहीं मिली है वे ब्लॉक का चक्कर काट रही हैं और यही पता करने की कोशिश कर रही हैं की उन्हें पैसे मिलेंगे भी या नहीं. कहीं उनका भी नाम लाभार्थी सूची से तो नहीं हटा दिया गया है. क्योंकि, कई महिलाएं ऐसी हैं जो इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं फिर भी उनके खाते में अब तक राशि नहीं पहुंची है. जिससे उनमें सरकार के खिलाफ नाराजगी है. कई महिलाओं का कहना है कि सरकार ने उनके साथ धोखा किया है. वे इस योजना का लाभ लेने के लिए पूरी तरह से पात्र हैं. लेकिन फिर भी उन्हें अब तक राशि नहीं मिली. वहीं, जो अयोग्य हैं उनके खाते में राशि भेजी जा रही है, सरकार अच्छे से इसकी जांच कराएं.

दरअसल, हाल ही में हुए मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़े के बाद योग्य लाभुकों की सत्यापन प्रक्रिया करवाई जा रही है. प्रक्रिया के दौरान जिन लाभूक महिलाओं का सत्यापन पूरा हो चुका है और उन्हें इस योजना के पात्र माना गया है उनके खाते में पैसे भेज दिए जा रहे हैं. वहीं, जिनका सत्यापन अभी तक नहीं हुआ है उनके खाते में पैसे अब तक नहीं भेजे गए हैं. इसके अलावा सत्यापन प्रक्रिया के दौरान योजना से उन महिलाओं का नाम काट दिया गया है जो इस योजना का लाभ लेने के लिए अयोग्य हैं और फिर भी योजना का लाभ ले रही हैं. फर्जी दस्तावेजों के आधार पर योजना का लाभ ले रही करीबन 16 लाख महिलाओं के नाम काट दिए गए हैं.

हालांकि, खाते में अब तक पैसे नहीं आने की दूसरी वजह ये भी हो सकती है की बैंक अकाउंट का आधार से लिंक नहीं होना. इसके अलावा सत्यापन प्रक्रिया के दौरान लाभूक के फॉर्म में अगर किसी तरह की गलती पाई जा रही है तो उसे पेंडिंग लिस्ट में डाल दिया जा रहा है और अब तक उनके खाते में पैसे नहीं भेजे गए हैं.

बता दें कि, शुरुआत में 56 लाख से अधिक लाभुक महिलाओं को इस योजना से जोड़ा गया था. चार किस्त तक सभी के खाते में पैसे पहुंचे. लेकिन ऐसी सूचना मिली की योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है. फर्जी तरीके से कई लोग योजना का लाभ ले रहे हैं. जिसके बाद जांच शुरू की गई. सभी लाभुकों का सत्यापन किया जा रहा है. उनके दस्तावेज की जांच की जा रही है. इस दौरान लाखों लाभूक ऐसे निकले जो फर्जी तरीके से लाभ ले रहे हैं. ऐसे में 38 लाख से अधिक लाभुकों को एक साथ 7500 रुपये भेज दिए गए है और बाकी बचे लाभुकों की जांच की जा रही है.

 

Tags:झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2025मंईयां सम्मान योजनामंईयां सम्मान योजना होली किस्तमंईयां सम्मान योजना की छठी किस्तमंईयां सम्मान योजना फर्जीवाड़ामंईयां सम्मान योजना महिला लाभार्थीसम्मान योजना कैसे चेक करेंझारखंडझारखंड न्यूजहेमंत सरकारJharkhand Chief Minister Mainiya Samman Yojana 2025Mainiya Samman YojanaMainiya Samman Yojana Holi installmentsixth installment of Mainiya Samman YojanaMainiya Samman Yojana fraudMainiya Samman Yojana women beneficiaryhow to check Samman YojanaJharkhandJharkhand newsHemant government

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.