☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हजारीबाग सेंट्रल जेल में क्यों पड़ा छापा, क्या मिला है छापेमारी में, जरूर पढ़िए

हजारीबाग सेंट्रल जेल में क्यों पड़ा छापा, क्या मिला है छापेमारी में, जरूर पढ़िए

हजारीबाग(HAZARIBAGH): धनबाद मंडल कारा में जिस प्रकार से कैदियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई,उससे पूरे प्रदेश की जेलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है.अलग-अलग जिलों में छापेमारी की जा रही है या फिर की जाएगी.

हजारीबाग सेंट्रल जेल में भी प्रशासन की ओर से छापेमारी की गई.कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं. मंगलवार देर शाम पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे, डीडीसी प्रेरणा दीक्षित, सदर एसडीओ विद्याभूषण कुमार ने सेंट्रल जेल पहुंचकर अलग-अलग बैरक में जांच पड़ताल की. प्रशासन की 15 टीमें इस छापेमारी में लगी.

 पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे के अनुसार इस छापामारी में चाकूनुमा औजार, कैंची,खैनी, ब्लेड, रस्सी जैसे सामान बरामद किए गए. उन्होंने कहा कि वैसे तो यह रूटीन जांच है. लेकिन बीच-बीच में औचक तरीके से जेल के अंदर छापेमारी करनी जरूरी हो जाती है. हम बता दें कि हजारीबाग सेंट्रल जेल में कई कुख्यात अपराधी बंद हैं. इसलिए भी यहां नजर बनाए रखने की जरूरत होती है. वैसे ताजा घटना धनबाद मंडल कारा की है, जहां कैदियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. इस घटना से हजारीबाग ही नहीं बल्कि अन्य जिलों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. जेल आईजी ने भी सभी जिलों में कारा प्रशासन को अलर्ट किया है.

Published at:04 Apr 2023 09:52 PM (IST)
Tags:HazaribaghHazaribagh Central JailRaid in hazaribagh jail
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.