✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

टिकट के दावेदारों की ही नहीं, सांसद-विधायकों की भी क्यों होने जा रही परीक्षा, पढ़िए विस्तार से !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:59:32 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद में आज केवल सांसद-विधायक और भाजपा टिकट के दावेदारों की ही परीक्षा नहीं होगी, बल्कि प्रदेश कमेटी की भी अग्नि परीक्षा होगी.  मौसम का मिजाज बदला हुआ है और भीड़ जुटाना भाजपा नेताओं के लिए परेशानी बन सकता है. यह बात भी सच है कि धनबाद लोकसभा से ढुल्लू  महतो के सांसद चुने जाने के बाद राजनाथ सिंह की पहली सभा है. यह अलग बात है कि केंद्रीय कोयला मंत्री और कोयला राज्य मंत्री धनबाद का दौरा कर चुके है. लेकिन उन लोगों ने कोई भी पब्लिक मीटिंग को संबोधित नहीं किया था. राजनाथ सिंह धनबाद में विधानसभा चुनाव को लेकर पहला पब्लिक मीटिंग कर रहे है. यह कार्यक्रम धनबाद के गोल्फ मैदान में आयोजित है.  

उत्तरी छोटा नागपुर की  परिवर्तन यात्रा का समापन होगा 

उत्तरी छोटा नागपुर की  परिवर्तन यात्रा का आज समापन भी है.  वैसे भाजपा अपने स्तर से पूरी तैयारी कर रखी है, लेकिन मौसम परेशान कर रहा है. तैयारी के अनुसार सांसद-विधायक और टिकट के दावेदार जुलूस की शक्ल में सभा स्थल पर पहुंचने की तैयारी कर रखी है. सबको अपनी ताकत दिखानी है. सांसद ढुल्लू महतो को भी बताना है कि उनके पास समर्थकों की भीड़ है तो सिटिंग विधायकों को भी यह दिखाना और बताना होगा कि उनकी ताकत विधायक बनने के बाद और बढ़ गई है. अगर आलाकमान टिकट से छेड़छाड़ किया तो नुकसान हो सकता है. राजनाथ सिंह अपराह्न 3 बजे धनबाद पहुंचने वाले है.
 
धनबाद भाजपा के चुनाव प्रचार का सेंटर पॉइंट बनता जा रहा 
 
धनबाद भाजपा के चुनाव प्रचार का सेंटर पॉइंट बनता जा रहा है. सभा को लेकर भाजपा उत्साहित है, तो दावेदारों में भी कम उत्साह नहीं है. दावेदार भी अपनी ताकत दिखाने के लिए तरह-तरह के उपक्रम की तैयारी में है . शहर में बैनर, होर्डिंग के अलावे जुलूस के शक्ल में सभा स्थल पर पहुंचने की तैयारी है. वैसे तो धनबाद के सभी विधानसभा क्षेत्र में दावेदारों की भरमार है, लेकिन धनबाद विधानसभा क्षेत्र में तो दावेदारों की लंबी लिस्ट है. धनबाद विधानसभा फिलहाल भाजपा के कब्जे में है. पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही है. मिली जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशेष विमान से रांची पहुंचेंगे. वहां से हेलीकॉप्टर से धनबाद के बरवाअड्डा एयरपोर्ट दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे. घंटे भर धनबाद में रहेंगे.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Tags:DhanbadBJPpublic meetingRajnath singhchunaw

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.